फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   I am able to practice for only three hours due to knee injury, now doing hard exercises only at my week point

घुटने की चोट से कर पा रहीं सिर्फ तीन घंटे अभ्यास, अभी सिर्फ अपने वीक प्वाइंट पर कर रहीं कड़ा अभ्यास

Tue, 08 Jun 2021 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
I am able to practice for only three hours due to knee injury, now doing hard exercises only at my week point
टोक्यो ओलंपिक 2021 के महज 44 दिन शेष है। इस ओलंपिक में अपनी जगह बनाने वाली हरियाणा के सोनीपत के गांव मदीना की रहने वाली सोनम मलिक इन दिनों अपने घुटने की चोट से जूझ रही हैं। हालंकि वह काफी हद तक चोट को रिकवर कर चुकी हैं। मगर इस चोट की वजह से फिलहाल वह सिर्फ 3 घंटे ही अभ्यास कर पा रही हैं। सोनम का कहना है कि वह इन तीन घंटों में ज्यादा से ज्यादा अभ्यास अपने वीक प्वाइंटस पर कर रही हैं। सोनम बताती हैं कि वह इन दिनों घुटने की चोट को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए हर तरह के देसी उपाय अपना रही हैं।
विज्ञापन

ओलंपिक मेडलिस्ट को 62 किलोग्राम में हराया था
भारतीय कुश्ती जगत के कई लोगों को डर था कि कम उम्र की सोनम मलिक को सीनियर वर्ग के अनुभवी पहलवानों के खिलाफ उतारने से गंभीर रूप से चोटिल होने का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। सोनम ने ओलिंपिक की पदक विजेता को 62 किग्रा भार वर्ग में पटखनी देकर अपनी पहचान बनायी।
विज्ञापन

अगर हम ट्रायल्स में सोनम को मौका न देते तो होती यह बड़ी गलती: बीबी शरण
सोनम के पिता राज मलिक बताते हैं कि कोच अजमेर मलिक और अभिभावकों को कुश्ती के राष्ट्रीय महासंघ को दो बार की इस कैडेट विश्व चैंपियन को सीनियर स्तर पर मौका देने के दिलवाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। 2019 में काफी मेहनत के बाद भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) ने सोनम को रोम रैंकिंग सीरीज के लिए जनवरी 2020 के ट्रायल में मौका दिया। सोनम के कोच अजमेर ने कहा ट्रायल्स में सोनम साक्षी मलिक पर भारी पड़ीं और उन्होंने भारतीय टीम में जगह पक्की की। इसके बाद डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष बीबी शरण ने कहा था कि अगर हम ट्रायल्स में उसे मौका नहीं देते तो यह बड़ी गलती होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 साल की उम्र से ही है बड़ा नाम कमाने की ललक
सोनम ने 2018 में दिल्ली दंगल में एक स्कूटर और एक लाख 10 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। कुल मिलाकर उन्होंने पांच बार भारत केसरी का खिताब जीता। सोनम को 10 साल की उम्र से ही नाम कमाने की ललक थी।
खेल मंत्री किरन रिजू ने सोनम को कम उम्र की सीनियर खिलाड़ी होने पर दी बधाई
युवा एवं खेल मंत्री किरन रिजू ने सोमवार सुबह ट्विट किया। उन्होंने सोनम की फोटो अपलोड करते हुए लिखा कि सोनम मलिक भारतीय वूमेन रेसलर टीम की सबसे युवा खिलाड़ी हैं। जिन्होंने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। वह अपनी टीम के साथ काफी मेहनत कर रही हैं। मेरी शुभकामनाएं सोनम के साथ हैं।

ट्वीटर पर आईं सोनम, 24 घंटे में पेज हुआ वेरिफाइड
गांव की भूमि से जुड़ी सोनम सिर्फ अपने घर-परिवार, खेल और अपने कॅरियर पर हमेशा फोकस रखती हैं। वह सोशल मीडिया से काफी दूर हैं। मगर ओलंपिक टिकट क्वालीफाई होते ही उन्हें ट्वीटर पर आने के लिए साथियों ने प्रेरित किया। सोनम ने रविवार को ट्वीटर अकाउंट बनाया, जोकि 24 घंटों के भीतर वेरिफाइड हो गया और उनके नाम के आगे ब्लू टिक लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed