फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Husband took away the allotment letter, officials sent it back due to wife's protest

Rohtak News: पति ले गया आवंटन पत्र, पत्नी के विरोध पर अधिकारियों ने मंगवाया वापस

Wed, 03 Jul 2024 06:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 03 Jul 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Husband took away the allotment letter, officials sent it back due to wife's protest
रोहतक। मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत अलॉट प्लॉट का आवंटन पत्र आवेदन करने वाले सदस्य को ही दिया जाएगा। निगम की सीपीओ ब्रांच में एक महिला का पति खुद आकर आवंटन पत्र ले गया। महिला को पता लगा तो उसने विरोध किया। अधिकारियों ने फोन कर पति को बुलाया और आवंटन पत्र महिला को सौंप दिया। क्योंकि महिला ने ही आवेदन किया था।
विज्ञापन

725 का नहीं लग रहा फोन नंबर
सरकार ने मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत रोहतक में एससी वर्ग के पात्र लोगों को 2 हजार, घुमंतू समुदाय के 225 व 775 विधवाओं को सेक्टर में 30-30 गज के प्लाॅट आवंटित किए थे। 26 जून को खुद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एमडीयू के टैगोर सभागार में प्रमाण पत्र आवंटन की शुरूआत की थी। निगम आठ दिन में 2 हजार के करीब आवंटन पत्र वितरित कर चुका है। एक हजार पत्र अब भी वितरित होने बाकी हैं। निगम ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले लाभार्थियों से संपर्क किया तो 725 लोगों का फोन नंबर नहीं मिल सका था।
विज्ञापन

वर्जन
काफी लोगों को एक-दूसरे से पता लग गया है। फिर भी जो आवंटन पत्र बच जाएंगे, उनसे जुड़े लाभार्थियों से कैसे संपर्क किया जाए, इसके लिए आला अधिकारियों से बात करेंगे। हर रोज 200 से ज्यादा लोग सीपीओ ब्रांच में आवंटन पत्र लेने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगदीश शर्मा, सीपीओ नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed