फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Husband had strangled his wife to death

पति ने गला घोंट कर की थी पत्नी की हत्या

Thu, 11 Aug 2022 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Husband had strangled his wife to death
रोहतक। सीआईए-2 टीम ने घिलौड़ कलां से छिछड़ाना रोड पर खेत में मिले अज्ञात महिला के शव के मामले से पर्दा हटा दिया है। ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी पति ने पत्नी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या करने का खुलासा किया। इसे अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी सीआईए-2 निरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि 11 जून को पुलिस को किसी ने सूचना दी कि घिलौड़ कलां से छिछड़ाना रोड पर खेतों में एक औरत की लाश पड़ी है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। शव को खुर्द-बुर्द करने की नीयत से गड्ढे में डाला गया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घिलौड़ कलां हाल सुखपुरा चौक निवासी अभिजीत 11 जून की सांय करीब 5:20 बजे अपने खेत में गया था। खेत में पाइप लाईन के लिए खोदे गड्ढे में महिला का शव पड़ा मिला। इसकी शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना के निर्देशानुसार मामले की जांच सीआईए-2 स्टाफ ने की। जांच के तहत टीम ने छापा मारकर आरोपी गोहाना के देवपुरा हाल खोखराकोट निवासी शंकर को गोहाना बाईपास से गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि 18 जून को मृतक महिला की शिनाख्त शहर के आंबडेकर नगर निवासी भारती के रूप में हुई। भारती की शादी करीब नौ साल पहले शंकर से हुई थी। इनके दो बच्चे हैं। आरोपी शंकर ई-रिक्शा चालक है। आरोपी ने ई-रिक्शा लोन पर लिया था। ई-रिक्शा का कुछ समय पहले एक्सीडेंट हो गया। किश्त नहीं भरने पर बैंक ने ई-रिक्शा जब्त कर लिया। नशा करने के आदि आरोपी का पैसों को लेकर अक्सर पत्नी से झगड़ा रहता था। वह 10 जून को पत्नी के साथ अपने साले की बाइक पर सवार होकर मां के पास गोहाना पैसे लेने के लिए गया था। मां के पास पैसों की बात नहीं बनने पर दोनों वापस बाइक से रोहतक के लिए चल दिए। रास्ते में शंकर व भारती का झगड़ा हो गया। शंकर ने घिलौड़ कलां से छिछड़ाना रोड पर खेतों के पास भारती की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को खेतों में फेंककर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed