{"_id":"66f1bbb82b432ac7470ae3c4","slug":"huda-city-park-became-a-den-of-drug-addicts-rohtak-news-c-17-roh1019-511102-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: हुडा सिटी पार्क बना नशेड़ियों का अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: हुडा सिटी पार्क बना नशेड़ियों का अड्डा
विज्ञापन
23सीटीके06...हुडा पार्क में पड़ी सिरिंज। संवाद
रोहतक। शहर के नए बस स्टैंड के सामने हुडा सिटी से बना पंडित श्रीराम शर्मा पार्क आज कल नशेड़ियों का अड्डा बन गया है। यहां जगह-जगह पर नशे के निशान हैं। कहीं शराब की खाली बोतल पड़ी हैं तो कहीं नशा करने के बाद फेंकी गई सीरिंज हैं। एचएसवीपी ने सुरक्षा के लिए एक सुरक्षा गार्ड को ही तैनात कर रखा है। पार्क की वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारी खुद ये आरोप लगा रहे हैं। जिम्मेदारी के नाम पर अधिकारी अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।
बस स्टैंड के ठीक सामने 25 एकड़ में रोहतक की पुरानी जेल होती थी। हुड्डा सरकार ने जेल को सुनारिया गांव के पास शिफ्ट कर यहां पर पार्क विकसित किया था। पार्क में रोजाना आसपास की 25 कॉलोनियों के हजारों लोग सुबह व शाम सैर करने आते हैं।
अंधेरा होते ही सज जाती हैं महफिल
पार्क में सैर के लिए आने वाले लोगों का कहना है कि रात आठ बजे के बाद पार्क में चहल-पहल कम हो जाती है। इसके बाद नशेड़ी अपनी महफिल सजा लेते हैं। घने पेड़ों के बीच जगह-जगह टोलियों में शराब का होता है। शराब पीकर खाली बोतल वहीं फेंक कर निकल जाते हैं। सुरक्षा के नाम पर गार्ड पार्क में मौजूद रहते हैं, लेकिन हकीकत में एक गार्ड ही रात को दिखाई देता है।
विज्ञापन
इन कॉलोनियों के लोग सैर करने आते हैं पार्क में
पार्क की वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों का कहना है कि सुखपुरा चौक से लेकर शीला बाईपास तक दोनों तरफ की कॉलोनियों के लोग पार्क में सैर करने आते हैं। दुर्गा कालोनी, प्रेम नगर, चांद नगर, कैलाश नगर, विकास नगर, लक्ष्मी, विशाल नगर, आजाद गढ़, किशनपुरा, प्रीत विहार, सुखपुरा, हैफेड़ चौक, उत्तम विहार व जसबीर कॉलोनी तक के लोग भी पार्क में आते हैं।
हुडा सिटी पार्क का जिम्मा एचएसवीपी के पास है। इसमें नगर निगम कुछ नहीं कर सकता। पुलिस को मामले की शिकायत करनी चाहिए।
मनदीप धनखड़, कार्यकारी अभियंता नगर निगम
एचएसवीपी के एस्टेट कार्यालय की तरफ से पार्क की सुरक्षा के लिए गार्ड लगाए गए हैं। गार्ड ही पार्क की निगरानी करते हैं। एस्टेट ऑफिस के अधिकारी ही बता सकते हैं कि सुरक्षा में कहां चूक है।
जगमाल सोलंकी, कार्यकारी अभियंता एचएसवीपी
एचएसवीपी ने निजी एजेंसी को पार्क की सुरक्षा की जिम्मेदारी दे रखी है। कागजों में तो 6 के करीब गार्ड व दो सुपरवाइजर हैं, लेकिन रात को एक गार्ड ही तैनात रहता है। अंधेरा होते ही नशेड़ी पार्क में शराब पीने आ जाते हैं। मामले को अधिकारियों के सामने उठाया जाएगा।
कुलदीप सिंह, कोषाध्यक्ष हुडा सिटी पार्क वेलफेयर सोसाइटी