फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   huband murder

पति की हत्या के आरोप में पत्नी व साली गिरफ्तार

Sun, 14 Feb 2021 02:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
huband murder
रोहतक। मुंगाण निवासी दुधिए की हत्या की वारदात को अंजाम देने में शामिल पत्नी व साली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

आईएमटी थाना प्रभारी एसआई कुलदीप सिंह ने बताया 28 जनवरी को रुड़की रोड पर वैन में मुंगाण निवासी दुधिए के जले हुए शव के मामले में पुलिस ने एसआई रतन सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए 12 फरवरी को मृतक की पत्नी व साली को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि कि आरोपी पत्नी ने अपनी बहन व अन्य के साथ मिलकर संदीप की हत्या करने का प्लान बनाया। जिसके तहत वारदात से कुछ दिनों पहले ही साली अपनी बहन के पास आ गई। 27-28 जनवरी की रात को पत्नी ने अपनी बहन के साथ मिलकर पति को नींद की गोलियां खिलाई। जिससे संदीप बेहोश हो गया। उसके बाद पत्नी व साली ने अपने साथियों को घर में बुला लिया। आरोपियों ने गला घोटकर दुधिए की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी दुधिए को उसकी ही वैन में डालकर रुड़की रोड पर ले गए व उसे वैन सहित जला दिया। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed