फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   HTET Paper police capture to youth

एचटेट परीक्षा से पहले पुलिस ने उठाए दो संदिग्ध

Sun, 17 Nov 2019 02:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
HTET Paper police capture to youth
आई सी कॉलेज में एचटेट परिक्षा देने पहुंची छात्राऐं ।
रोहतक। एचटेट की दो दिवसीय परीक्षा का पहला दिन प्रशासन और पुलिस के लिए खासा मशक्कत भरा रहा। नकल रहित परीक्षा कराने को लेकर अलर्ट पुलिस कप्तान शनिवार को खुद मैदान में नजर आए। पेपर लीक के पुराने मामलों में शामिल रहे संदिग्धों की सूचना मिलने पर पुलिस ने दो एकेडमियों पर छापा मारा। परीक्षा से पहले ही दो संदिग्धों को राउंडअप कर लिया गया। फिलहाल किसी तरह की गड़बड़ी सामने नहीं आई है। प्रशासन ने पहली परीक्षा शांतिपूवर्क संपन्न होने का दावा किया है। अब रविवार को दो सत्रों में परीक्षा होगी। सुबह के सत्र में 20 केंद्रों पर 6072 और दोपहर बाद 15 केंद्रों में 4405 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक को शनिवार किसी ने शहर के शीला बाईपास इलाके की एक एकेडमी पर पेपर लीक मामले में शामिल व्यक्ति के मौजूद होने की सूचना दी। एसपी ने एचटेट परीक्षा के चलते सूचना को गंभीरता से लेते हुए मौके पर छापा मारा। इसी इलाके में एक अन्य एकेडमी पर भी पुलिस टीम पहुंची। यहां एक एकेडमी पुलिस को बंद मिली। पुलिस ने एहतियातन दो लोगों को राउंडअप किया। ये पेपर लीक के पुराने मामले में शामिल रहे हैं। यही नहीं पेपर लीक मामले से जुड़े दूसरे लोग भी पुलिस के राडार पर हैं। पुलिस पुराना रिकार्ड भी खंगाल रही है। पुलिस ने इस मामले में कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। फिलहाल पूरी कार्रवाई पर्दे में है। बताया जा रहा है कि एसपी ने एहतियातन यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

एचटेट के छह परीक्षा केंद्रों पर जैमर भी जाम
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने नकल रहित परीक्षा को लेकर पुख्ता प्रबंध के दावे किए थे। ये प्रबंध पूरी तरह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। प्रशासन की रिपोर्ट में भी छह जैमर जाम मिलने की बात कही गई है। इसमें महेंद्रा स्कूल, मॉडल स्कूल सेक्टर-चार, जाट स्कूल, जाट लॉ संस्थान, मस्तनाथ स्कूल, आंबेडकर चौक स्थित एक परीक्षा केंद्र शामिल है। ये तकनीकी गड़बड़ी के चलते बंद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोक के बावजूद केंद्र में मिले मोबाइल, होगी कार्रवाई
बोर्ड ने परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर मोबाइल फोन ले जाने पर रोक लगाई थी। इसके बावजूद स्टाफ सदस्यों के पास मोबाइल फोन मिले। ऐसे में इन कर्मचारियों पर गाज गिरना तय है। उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया तो जाट लॉ संस्थान, मस्तनाथ स्कूल, अंबेडकर चौंक स्थित एक परीक्षा केंद्र में स्टाफ सदस्यों के पास मोबाइल पाए गए। यहां जैमर भी जाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed