फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Houses were targeted, while goods were stolen from farms

Rohtak News: मकान को बनाया निशाना तो कहीं खेत से सामान चोरी

Thu, 12 Sep 2024 08:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 08:33 PM IST
विज्ञापन
Houses were targeted, while goods were stolen from farms
रोहतक। जिले में चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। चोर घर से लेकर खेत तक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। 24 घंटे में चोरी कई की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिए हैं और जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


केस एक-
घर में घुसकर चोर ने ढाई लाख की नकदी उड़ाई
सिटी थानाक्षेत्र की नेहरू कॉलोनी निवासी एक दुकानदार के घर से ढाई लाख रुपये चुराकर ले गए। पीड़ित ने थाने में शिकायत दी है और पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित दुकानदार चरण सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दुकान से ढाई लाख रुपये की नकदी लेकर घर आए थे। घर की अलमारी में उन्होंने पैसे रख दिए और परिवार के साथ एक कमरे में सो गए। सुबह जब उठकर देखा तो चोर उनकी नकदी चुराकर ले गए जबकि उसी अलमारी में जेवरात रखे थे, लेकिन चोरों को वह दिखाई नहीं दिए और वह बच गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


केस दो

लाढ़ौत के विद्यालय का ताला तोड़ कर सामान चोरी
थाना सदर क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाढ़ौत का चोरों ने ताला तोड़कर सामान चुरा लिया। इसकी सूचना प्रधानाचार्य सरोज बहमनी को चौकीदार शमशेर सिंह ने दी। प्रधानाचार्य ने मौके पर पहुंच जांच की और पुलिस को सूचना दी। अब पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित सरोज बहमनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोरों ने उनके स्कूल के कमरों का ताला तोड़कर सीसीटीवी कैमरे का मॉडम, चार टैब, सीपीयू, फोटो स्टेट की मशीन, दो इन्वर्टर की बैटरी समेत अन्य करीब तीन लाख रुपये का सामान चुरा लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस तीन
टयूबवेल के ट्रांसफार्मर से क्वायल और तेल चोरी
सदर थानाक्षेत्र के सांघी गांव निवासी शुभम की टयूबवेल के ट्रांसफार्मर से क्वायल और तेल चोरी कर लिया। यह घटना पांच सितंबर को हुई थी और वीरवार को जब खेत पर गया तो पता चला। उसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

केस चार
टयूबवेल से मोटर चोरी
थाना सदर क्षेत्र के भैयापुर लाढ़ौत गांव निवासी एक किसान की टयूबवैल से सोलर मोटर चोरी हो गई। पीड़ित राजबीर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। घटना 11 सितंबर को हुई है।


केस पांच
सतलोक आश्रम से बैटरी-इन्वर्टर चोरी

थाना बहु अकबरपुर स्थित आऊटर जींद बाईपास स्थित सतलोक आश्रम से एक सोलर इन्वर्टर, दो बैटरी और एक एलईडी टीवी चोरी हो गया। सिंहपुरा कलां निवासी पीड़ित विजय कुमार की ओर से थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed