फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   House meeting to be held on April 8, councilor should give agenda in a week: Mayor

आठ अप्रैल को होगी हाउस की बैठक, एक सप्ताह में एजेंडा दें पार्षद : मेयर

Tue, 23 Mar 2021 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
House meeting to be held on April 8, councilor should give agenda in a week: Mayor
शहर के ठप पड़े विकास कार्यों को पुन: शुरू कराने और अहम मुद्दों पर फैसला लेने के लिए नगर निगम हाउस की आठ अप्रैल को बैठक होगी। मेयर मनमोहन गोयल ने इसके लिए सभी पार्षदों को पत्र भेजकर एक सप्ताह में एजेंडा मांगा है। उधर, अशोका चौक की अस्थाई पार्किंग सोमवार को चालू कर दी गई है, लेकिन अभी नगर निगम व पुलिस की तरफ से सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम हाउस की अक्तूबर में बैठक हुई थी। दिसंबर में सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर और फरवरी में बजट पास करने के लिए हाउस की बैठक बुलाई गई। अब 19 मार्च को हाउस की विकास कार्यों व दूसरे मुद्दों पर फैसला लेने के लिए बैठक बुलाई जानी थी, लेकिन मार्च में व्यस्तता के नाम पर बैठक रदद् कर दी गई। अब मेयर मनमोहन गोयल की तरफ से पार्षदों को पत्र जारी किया है कि हाउस की बैठक आठ अप्रैल को होगी। उन्होंने पार्षदों को बैठक के मुख्य एजेंडा के अलावा खुद का एजेंडा एक सप्ताह में मेयर या निगम आयुक्त कार्यालय में जमा करवाने को कहा है।
विज्ञापन

सोनीपत स्टैंड व मेडिकल मोड़ पार्किंग स्थल पर नहीं हुई सफाई
शहर में पार्किंग का अभाव है। 10 दिन पहले मेयर मनमोहन गोयल व डीएसपी मुख्यालय गौरखपाल राणा ने अशोका चौक, मेडिकल मोड़ व सोनीपत स्टैंड का दौरा किया था, ताकि तीनों जगह अस्थाई पार्किंग चालू की जा सके। इस दौरान तय हुआ था कि एक सप्ताह में नगर निगम तीनों जगह की सफाई करवा देगा। ताकि वाहनों को खड़ा करने की प्रक्रिया शुरू हो सके। अभी तक अशोका चौक पर आधी अधूरी सफाई करवाई गई है। वहां पर लोगों ने अपने चारपहिया वाहन भी खड़े करने शुरू कर दिए हैं, लेकिन सोनीपत स्टैंड व मेडिकल पर पार्किंग स्थल की सफाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के सफाई निरीक्षक सुंदर की ड्यूटी लगाई गई थी। अशोका चौक पर सफाई करवाई गई है, लेकिन कूड़ा नहीं उठाया गया है। वहीं, मेडिकल मोड़ व सोनीपत स्टैंड पर अभी सफाई होनी बाकी है। तीनों जगह अस्थाई पार्किंग चालू की जाएगी। मामले को भी हाउस में रखा जाएगा।
-मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed