{"_id":"6631da048aaf934b4b072d4a","slug":"house-caught-fire-four-people-got-burnt-in-rohtak-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: मच्छर भगाने की अगरबत्ती लगाकर सोया था परिवार, मकान में लगी आग, चार लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: मच्छर भगाने की अगरबत्ती लगाकर सोया था परिवार, मकान में लगी आग, चार लोग झुलसे
Wed, 01 May 2024 11:28 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 01 May 2024 11:28 AM IST
सार
सांपला कस्बे के वार्ड नंबर पांच में हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ। घर के अंदर से लपटें उठने पर लोगों ने झुलसे परिवार को घर से बाहर निकाला।
विज्ञापन
रोहतक में मकान में लगी आग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक के सांपला कस्बे के वार्ड नंबर पांच में बुधवार तड़के एक मकान में आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से परिवार के चार लोग झुलस गए। साथ ही घर का सामान जलकर नष्ट हो गया। चारों को पीजीआई में दाखिल कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक मकान मालिक सत्यवान, उसकी पत्नी सुमन, बेटी प्रतिभा व बेटा प्रवीण अल सुबह गहरी नींद सोए हुए थे। अचानक घर के अंदर आग की लपटें उठने लगी। झुलसे से परिवार के लोगों की नींद टूटी। बचाव के लिए शोर मचाया। पड़ोसियों ने आकर किसी तरह आग बुझाई और झुलसे लोगों को घर से बाहर निकला। इसके बाद निजी वाहन से पीजीआई में दाखिल कराया गया।
बताया जा रहा है कि परिवार के लोगों ने मच्छरों से बचाव के लिए रात को अगरबत्ती जलाई थी, जिसके चलते चादर ने आग पकड़ ली। थाना प्रभारी सुलेंद्र का कहना है कि परिजनों के बयान लेने के लिए पुलिस पीजीआई गई है। बयान दर्ज होने के बाद पुख्ता कारणों का खुलासा हो सकेगा।