फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Hotel worker gave clean chit to police, intelligence department is preparing report

होटलकर्मी ने दी पुलिस को क्लीनचिट, खुफिया विभाग कर रहा रिपोर्ट तैयार

Tue, 08 Feb 2022 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Hotel worker gave clean chit to police, intelligence department is preparing report
रोहतक। शहर की पुलिस चौकी में होटलकर्मी को अवैध हिरासत में रखने के मामले में नया मोड़ आ गया है। युवक ने पुलिस को बयान दिए हैं कि उसे पुलिस ने अवैध हिरासत में नहीं रखा। जबकि गृहमंत्री को भेजी ऑडियो रिकार्डिंग में होटल मालिक व कथित पुलिसकर्मी अवैध हिरासत को लेकर बातचीत कर रहे हैं। गृहमंत्री को शिकायत के चलते अब खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया है। पूरे मामले की बारीकी से रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसके लिए होटल मालिक से भी संपर्क किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि 2 फरवरी को बहादुरगढ़ की एक 25 वर्षीय लड़की की जींद रोड स्थित होटल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। शक है कि उसकी मौत नशे के ओवरडोज से हुई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही थी कि आखिर लड़की के पास नशीला पदार्थ कहां से आया। लड़की का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया था। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसी बीच रविवार को होटल मालिक सुखबीर ने लिखित शिकायत गृहमंत्री अनिल विज, आईजी व एसपी को ई-मेल से भेजी थी। दावा किया था कि उसके होटल के कर्मचारी को पांच दिन से पुलिस ने अवैध हिरासत में रखा हुआ है। अब पुलिस उसे भी बुला रही है। इसकी कॉल रिकार्डिंग व एक वीडियो शिकायतकर्ता ने मंत्री व पुलिस अधिकारियों को भेजी थी। एसपी ने मामले की जांच का भरोसा दिया है। उधर, शिकायतकर्ता का दावा है कि शिकायत के बाद पुलिस ने युवक को छोड़ा है। अब उसका फोन बंद आ रहा है।
विज्ञापन

......
खुफिया विभाग मांग रहा पूरा ब्योरा
होटल मालिक सुखबीर ने बताया कि उसके होटलकर्मी से कोई संपर्क नहीं हो सका है। खुफिया विभाग के लगातार फोन आ रहे हैं। उससे पूरा ब्योरा मांगा जा रहा है।
वर्जन
जिस युवक को अवैध हिरासत में रखने की शिकायत दी गई है, उसने बयान दिया है कि उसे हिरासत में नहीं रखा गया। फिर भी मामले की गहराई से जांच करवा रहे हैं।
- उदय सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed