{"_id":"615f40338ebc3e62411118a2","slug":"hot-tea-thrown-at-female-jail-warden-uniform-torn-rohtak-news-rtk626363880","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला जेल वार्डन पर फेंकी गर्म चाय, वर्दी भी फाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला जेल वार्डन पर फेंकी गर्म चाय, वर्दी भी फाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनारिया जेल में उस समय हंगामा हो गया, जब एक महिला बंदी ने वीरवार सुबह महिला जेल वार्डन पर गर्म चाय फेंक दी और वर्दी भी फाड़ दी। साथ में जातिसूचक गालियां दी। महिला जेल वार्डन ने शिवाजी कॉलोनी थाने में सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, हाथापाई करने व जातिसूचक शब्द कहने का केस दर्ज कराया है। एएसपी कृष्ण लोहचब खुद मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक महिला जेल वार्डन ने दी शिकायत में बताया कि वह सुबह महिला सेल की बंदियों की गिनती कर रही थी। गिनती के बाद करीब 7 बजे चाय आई। महिला हवालाती केला देवी चाय लेने के लिए आई तो बोलने लगी, आज मैं महिला वार्डन को मजा चखाती हूं। साथ ही जातिसूचक गालियां देने लगी। समझाने के बावजूद नहीं मानी। दूसरी महिला सुरक्षाकर्मियाें ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने उसके ऊपर गर्म चाय फेंक दी। साथ ही वर्दी भी फाड़ दी। उसके बाद महिला कर्मियों ने किसी तरह उसे छुड़वाया। मामले की सूचना जेल अधीक्षक को दी गई। जेल अधीक्षक ने शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस को पत्र भेजा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केला देवी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
आरोपी महिला के खिलाफ सिटी थाने में हत्या का मामला दर्ज है। उसने महिला सुरक्षाकर्मी से झगड़ा क्यों किया। इसकी जांच व पूछताछ के लिए आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया जाएगा। एससी-एसटी के तहत मामला दर्ज होने के कारण मैं खुद मामले की जांच पड़ताल कर रहा हूं।
विज्ञापन
- कृष्ण लोहचब, एएसपी, रोहतक