{"_id":"5e5974178ebc3ef3e87ef1f3","slug":"hooney-bee-attack-on-students-rohtak-news-rtk54463667","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू कैंपस में मधुमक्खियों का हमला, छह से ज्यादा छात्राओं को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीयू कैंपस में मधुमक्खियों का हमला, छह से ज्यादा छात्राओं को काटा
विज्ञापन
प्लीज बचाओं कोई मदद करो ...... एमडीयू के पुस्तकालय के बाहर मधु मक्खियों के हमले से बचने के लिए हाथ पैर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। एमडीयू में रंग महोत्सव से 19 घंटे पहले मधुमक्खियों ने कैंपस में विद्यार्थियों पर हमला बोल दिया। विवि के विवेकानंद पुस्तकालय के पास शुक्रवार दोपहर तीन बजे मधुमक्खियों ने कई विद्यार्थियों को काट लिया। इस दौरान एक छात्रा पर मधुमक्खियों का झुंड मंडराता रहा। हालांकि इनकी हालत सामान्य है। इसके चलते विवि की सड़कें कुछ समय के लिए सुनसान हो गई।
मधु मक्खियों के हमला के दौरान छात्राएं बचाओ, बचाओ चिल्लाते हुए दौड़ रही थीं। इस दौरान कोई किसी के बचाव को आगे नहीं आया। हर कोई खुद को सुरक्षित रखने के लिए छिपने की जगह तलाशता नजर आया। मधुमक्खियों का झुंड करीब 20 मिनट कैंपस में मंडराता था। बता दें कि एमडीयू कैंपस में एक-दो नहीं, कई जगह मधु मक्खियों ने छत्ते बना रखे हैं। इनमें से कुछ बड़ी मक्खियों के भी हैं। ज्यादातर छत्ते फूलों से शहद चुनने वाली मधुमक्खियों के हैं। इन दिनों फूलों में बहार के चलते ये मक्खियां ज्यादा सक्रिय हैं।
पहले भी हमला कर चुकी हैं मक्खियां
एमडीयू कैंपस में मक्खियों का ये पहला हमला नहीं है। इससे पहले भी मक्खियां कोहराम मचा चुकी हैं। विवि के डीडीई भवन के पास दो वर्ष पहले इन्हीं दिनों बड़ी मधुमक्खियों ने हमला किया था। इस दौरान दो विद्यार्थी गंभीर हालत के चलते पीजीआई भी पहुंचे थे। इसके बाद शहर में कई जगह मधुमक्खियों ने कहर बरपाया था। इसकी वजह उनके घर उजाड़ना बताया गया। एक्सपर्ट के मुताबिक, मधुमक्खियों के घर तोड़ने के कारण वे इधर-उधर भटकती हैं तो गुस्से में हमला करती हैं। इसलिए उनका घर न उजाड़ा जाए।