फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Hooda was Chief Minister for 10 years, Batra was MLA, BJP got the work done: Manish Grover

हुड्डा 10 साल मुख्यमंत्री रहे, बतरा विधायक रहे, काम बीजेपी ने कराया : मनीष ग्रोवर

Wed, 17 Jul 2024 04:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Hooda was Chief Minister for 10 years, Batra was MLA, BJP got the work done: Manish Grover
रोहतक। महावीर कॉलोनी में राहड़ तालाब पर करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन जलभराव परियोजना को जल्द ही लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। परियोजना का निरीक्षण करने पहुंचे पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने अधिकारियों को कहा कि इसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए। भूपेंद्र सिंह हुड्डा 10 साल मुख्यमंत्री रहे और भारत भूषण बत्रा विधायक रहे। इस इलाके के हजारों लोगों की तकलीफ को दूर नहीं कर पाए। राज्य की भाजपा सरकार ने इस परियोजनाओं को मंजूर करके उन्हें ऐतिहासिक सौगात देने का काम किया है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने लोगों को कहा कि इसकी क्षमता 50 लाख लीटर पानी की रहेगी। इसके निर्माण के बाद करीब आधा दर्जन कॉलोनी के हजारों लोगों को जलभराव से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने मौके पर पहुंचे महावीर कॉलोनी के लोगों की समस्याओं को सुना। सीवर और निर्माणाधीन पाइपलाइन के बारे में फीडबैक लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने उनके समक्ष जो भी समस्याएं बताई, उन्होंने अधिकारियों को कहा कि लोगों की हर समस्या का समाधान साथ ही होना चाहिए। पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने रोहतक के लोगों को हमेशा गुमराह करने का काम किया है। हाउसिंग बोर्ड इलाके के जलभराव के निकासी का प्रोजेक्ट चालू हो चुका है। महावीर कॉलोनी वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान नरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि पूर्व मंत्री ग्रोवर के समक्ष इस समस्या को रखा था और उन्होंने मंगलवार शाम 5 बजे आने के लिए कहा था। पूर्व मंत्री ग्रोवर ने हर गली की समस्या को अधिकारियों के समक्ष रखा है। उम्मीद है, जल्द ही निपटारा किया जाएगा। इस मौके पर पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट और नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed