फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Hooda took a jibe at Manohar Lal and Omprakash Chautala on the pretext of outing

Rohtak News: सैर के बहाने मनोहर लाल और ओमप्रकाश चौटाला पर कटाक्ष कर गए हुड्डा

Mon, 22 May 2023 02:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 02:49 AM IST
विज्ञापन
Hooda took a jibe at Manohar Lal and Omprakash Chautala on the pretext of outing
रोहतक। नेता प्रतिपक्ष व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार सुबह शहर के सेक्टर एक स्थित देवीलाल पार्क में लोगों के बीच पहुंचे। यहां सेक्टरवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। लोगों के साथ सैर करने के बाद उनके बीच बैठक हंसी-ठिठोली, चुटकुले, चाय-पकौड़े के साथ एक घंटा बिताया।
विज्ञापन

यहां आपसी भाईचारा, महंगाई, बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों पर चिंतन के साथ भूपेंद्र हुड्डा मजाक-मजाक में मनोहर लाल व ओमप्रकाश चौटाला पर भी कटाक्ष कर गए। जनता ने भी पूर्व सीएम के कार्यकाल को सराहते हुए हुए वर्तमान सरकार को जमकर कोसा।
विज्ञापन

पूर्व सीएम ने कहा कि वर्तमान सरकार जनहित से परे है। आम आदमी के लिए सरकार ने परेशानी ही खड़ी की है। महंगाई, बेरोजगारी, अपराध, अव्यवस्था का आलम है। कांग्रेस ने जनहित में कार्य किया। आम आदमी व उनकी जरूरतों का ख्याल रखा। यही वजह है कि जनता वर्तमान सरकार से ऊब चुकी है। वह परिवर्तन चाहती है। आने वाले चुनाव में यह बदलाव साफ नजर आएगा। इस मौके पर विधायक बीबी बतरा, पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी, विधायक डॉ. रघबीर कादयान समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारे सीएम थे, हैं और रहेंगे भूपेंद्र हुड्डा
पार्षद कदम सिंह अहलावत ने कहा कि सेक्टरवासी आपसी भाईचारे की मिसाल हैं। यहां सभी जाति धर्म के लोग हैं। ये बगैर किसी भेदभाव के मिलकर रहते हैं। ये सभी महंगाई, बेरोजगारी व मौजूदा व्यवस्था से दुखी हैं। ये सभी लोग सेक्टरों की समस्याओं को लेकर संघर्षरत हैं। किसी भी समस्या के समाधान के लिए मिलकर प्रयास करते हैं। लोगों ने उनकी जयकार लगाते हुए कहा कि भूपेंद्र हुड्डा हमारे सीएम थे, हैं और रहेंगे।


यूं साधा महंगाई पर निशाना
पूर्व सीएम पार्क में लोगों के बीच चुटकुले के जरिए महंगाई पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक बार एक व्यक्ति ने दुकान पर डोसा खाया। कुछ देर बाद दूसरा खाया। एक की कीमत 10 रुपये व दूसरे की 15 रुपये बताई गई। पूछने पर दुकानदार ने कहा कि इतनी देर में गैस के दाम भी तो बढ़ गए। इस पर वहा मौजूद सभी लोग जोरदार ठहाका लगाकर हंस पड़े। भीड़ से एक व्यक्ति ने कहा कि, एक बार एक बड़े वकील केस में तर्क दे रहे थे। इसमें कहा कि ये तो बड़े खानदानी लोग हैं। इनके पास गाड़ियां हैं, ट्रैक्टर हैं। बड़ा करोबार है। जमीन है। थोड़े दिन बाद उसी परिवार की बहू ने खर्चे का केस कर दिया। उस समय वही वकील बोला, इनकै तो नहान न ना खाण नै, ये तो कती गरीब हैं। इनके तो बालक भी पड़ोसियां के रोटी खा कै आया करैं। जज बोले ये वही व्यक्ति हैं जिनका बड़ा नाम है। इस पर वकील ने कहा कि जितना तावली नाश इनका गया है, इतना किसी का नहीं गया। पूर्व सीएम ने लोगों से परेशान न होने व तनाव रहित खुश रहने की अपील की। इसके लिए आपस में हंसते हंसाते रहें। इसके बाद अनेक लोगों ने चुटकुले के साथ अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed