{"_id":"9c40ee658d5b37f8fe7d9cc3c406e42e","slug":"hooda-attack-on-former-cm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड्डा ने साधा निशाना: प्रदेश की भाजपा सरकार सिर्फ फीता काट सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड्डा ने साधा निशाना: प्रदेश की भाजपा सरकार सिर्फ फीता काट सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 17 Nov 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सरकार सिर्फ फीता काट सरकार है। एक साल में प्रदेश सरकार ने फीता काटने के अलावा कोई काम नहीं किया है। ये बातें पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार को कोर्ट कैंपस में अपने चैंबर के उद्घाटन के दौरान कही। इससे पहले पूर्व सीएम बार एसोसिएशन के निमंत्रण पर हाउस में भी गए।
यहां उन्होंने बार कार्यकारिणी और अन्य वकीलों से विचार विमर्श किया। वहीं उन्होंने बिहार महागठबंधन को लेकर कहा कि प्रदेश में फिलहाल किसी भी गठबंधन की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा, नीतीश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण आया है और वह समारोह में जाएंगे।
प्रदेश की आर्थिक स्थिति खराब
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति भी खराब कर दी है। हुड्डा ने दावा किया वर्तमान में प्रदेश की भाजपा सरकार पर 1 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। जबकि कांग्रेस सरकार के दौरान प्रदेश की आर्थिक स्थिति अच्छी थी। उन्होंने प्रदेश सरकार की चुटकी लेते हुए कहा कि देखा है भाजपा का राज, गरीब भाईयों की उतार दी खाल, 200 रुपये से महंगी बिक रही दाल।
विज्ञापन
वहीं पूर्व सीएम से भाजपा सांसद राजकुमार सैनी के आरक्षण मुद्दे के बयान पर पूछा गया तो उन्होंने सैनी पर व्यक्तिगत तौर पर बोलने से दूरी बनाई। कार्यक्रम के बाद बहुअकबरपुर के लोगों ने पूर्व सीएम से मुलाकात की। लोगों ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा से पानी की नहर टूटने से फसलों के हुए नुकसान की गिरदावरी और मुआवजे की मांग की।