फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Honest need not fear ED and other government agencies: Sarbananda

ईमानदार को ईडी व अन्य सरकारी एजेंसियों से डरने की जरूरत नहीं : सर्बानंद

Mon, 08 Aug 2022 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Honest need not fear ED and other government agencies: Sarbananda
रोहतक। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) एक स्वतंत्र एजेंसी है। सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन के माध्यम से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव किया है। जबकि कांग्रेस ने अपने शासनकाल के दौरान देश में आपातकाल लागू किया था। ईमानदार लोगों को प्रवर्तन निदेशालय व अन्य सरकारी एजेंसियों की कार्रवाई से डरने की जरूरत नहीं है। यह बातें केंद्रीय बंदरगाह, शिपिंग, जलमार्ग एवं आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने रविवार को कैनाल रेस्ट हाउस में लोकसभा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा के साथ पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भाजपा की राष्ट्रीय समिति की ओर से प्रत्येक केंद्रीय मंत्री को लोकसभा क्षेत्र में प्रवास करने का दायित्व सौंपा गया है। इसी निर्णय के तहत वे दो दिन के लोकसभा प्रवास पर रोहतक पहुंचे हैं। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने अभूतपूर्व विकास कार्य करवाएं हैं। यहां पारदर्शी तरीके से पंक्ति में खड़े अंतिम जरूरतमंद व्यक्ति तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश व देश की जनता प्रधानमंत्री के सफल नेतृत्व में एक बार फिर भाजपा को विजयी बनाने का मन बना चुकी है। देशभर में कोविड रोधी टीके की लगभग 200 करोड़ डोज दी गई हैं। कोविड के दौरान सरकार ने जरूरतमंद लोगों को राशन उपलब्ध करवाया। हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुशल नेतृत्व प्रदान करते हुए सफलता से कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है। आज हरियाणा विकास के मार्ग पर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

कॉमनवेल्थ खेलों में भाग ले रहे खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा मेडल जीतकर प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। सरकार की ओर से शहर के विकास की सभी परियोजनाओं को तुरंत शुरू करवाया जाएगा ताकि लोगों को इनका पूरा लाभ मिल सके। मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से पूर्व आयुष केवल एक विभाग था। प्रधानमंत्री ने देश के प्राचीन विज्ञान को आगे बढ़ाते हुए आयुष मंत्रालय का गठन किया तथा सरकार द्वारा आयुष मंत्रालय के बजट को 6 गुणा तक बढ़ाया। आयुष मंत्रालय के कार्य की विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी प्रशंसा की है। प्राचीन काल में आयुष उत्पादों से देशवासियों को असाध्य बीमारियों से भी मुक्ति मिलती थी। उन्होंने चाबहार बंदरगाह के संदर्भ में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में कहा कि यह बंदरगाह मध्य एशिया एवं दक्षिण एशिया को जोड़ने में महत्वपूर्ण साबित होगा। इस अवसर पर स्थानीय लोकसभा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा, भाजपा के जिलाध्यक्ष अजय बंसल, लोकसभा क्षेत्र के सहप्रभारी आनंद सागर, भाजपा के महामंत्री सतीश आहूजा व राजेश भालौठ, एडवोकेट रणबीर ढाका, तरूण सन्नी शर्मा सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed