फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Homeopathy students shouted shut gate number-1 of VC office

होम्योपैथी के विद्यार्थियों ने कुलपति कार्यालय का गेट नंबर-1 बंद कर की नारेबाजी

Thu, 10 Dec 2020 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Homeopathy students shouted shut gate number-1 of VC office
बीएचएमएस के छात्र छात्राएं मागों को लेकर पीजीआई के रजिस्ट्रार कार्यालय के गेट पर धरना प्रदर्शन ? - फोटो : RohtakCity
रोहतक। पीजीआईएमएस कैंपस में पंजीकरण रद्द होने पर 84 दिन से धरने पर बैठे होम्योपैथी के विद्यार्थियों का गुस्सा बुधवार को प्रशासन के विरोध में फूट पड़ा। कुलपति कार्यालय के गेट नंबर एक को बंद कर विद्यार्थियों ने नारेबाजी की। इस दौरान स्थानीय विधायक भारत भूषण बतरा मौके पर पहुंचे। विद्यार्थियों ने विधायक को कहा कि वह तो सरकार में हैं, जब कोई नहीं सुन रहा तो वह ही उनकी सुन लें।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्र नेता क्षितिज्ञ ने बताया कि बड़े-बड़े आश्वासन के अलावा पीजीआईएमएस प्रशासन उन्हें कुछ नहीं दे रहा है। वह पहले सुबह नौ बजे से सायं पांच बजे तक अपना विरोध प्रदर्शन करते थे, लेकिन प्रशासन सप्ताह की बात कह कर टालता रहा। अब मजबूरी में उन्होंने अपना धरना 24 घंटे का कर दिया है। बुधवार को विधायक भारत भूषण बतरा आए तो उनसे अपनी बात रखी गई है। विधायक ने बताया कि उन्होंने कुलपति से बात की है, उनकी फाइल एसीएस हेल्थ के पास है। दोपहर सवा तीन बजे तीन माह बाद पहली बार कुलपति ने उनको मिलने को बुलाया। इस दौरान उनके कॉलेज के प्रिंसिपल को भी बुला रखा था।
विज्ञापन

कुलपति ने बताया कि उनकी फाइल के बारे में उन्होंने पता किया है वह सीएम के पास है। आठ से दस दिन में उनका काम हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कॉलेज के प्रिंसिपल को कहा कि वह उनकी फीस वापस करें। राखी, मेघा, पीयूष, सागर, मानसी, निशा, ऋतिका, प्रियंका जांगड़ा, शुभम, मन्नू, शुभम यादव, दीक्षा, रेणू, ऋतु ने बताया कि उनका पंजीकरण पीजीआईएमएस ने किया और उन्होंने विवि की सभी अनिवार्यता पूरी की। अब कॉलेज सही है या गलत है, इसके बारे में वह क्या कर सकते हैं। उनकी सीट पीजीआईएमएस ने अलाट की थी। इस मामले में पीजीआईएमएस प्रशासन की प्रदेश व केंद्र सरकार से बात चल रही है कि पंजीकृत वैध विद्यार्थियों को अन्य राज्यों में शिफ्ट किया जाए, ताकि उनका करियर खराब ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed