फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Home Minister Anil Vij targeted Congress, said- Rahul Gandhi got Adani fever

Haryana: गृहमंत्री अनिल विज ने साधा कांग्रेस पर निशाना, बोले- राहुल गांधी को अदाणी फीवर हो गया

Sun, 09 Apr 2023 07:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 09 Apr 2023 07:01 PM IST
सार

रोहतक के पीजीआई पहुंचे गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने साथ में कोरोना को लेकर मास्क जरूर पहनने की सलाह दी और लोगों को सतर्क रहने को कहा।

विज्ञापन
Home Minister Anil Vij targeted Congress, said- Rahul Gandhi got Adani fever
अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राहुल ने अदाणी को लेकर टिप्पणी की है। वह इतने ही बुद्धिमान हैं तो बताएं तो सही अदाणी ने क्या किया है। सारे दिन अदाणी, अदाणी इन्हें तो अदाणियां फीवर हो गया है। कहते हैं संसद में बोलने नहीं दिया, तुमने हाउस नहीं चलने दिया। बोलना है तो बोलो। तुम नारे मारोगे तो यह बोलना नहीं है। यह कहना है गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का। वह रविवार को पीजीआई के स्पेशल वार्ड में उपचाराधीन अपनी भाभी से मिलने आए थे। मॉड्यूलर ओटी से बाहर आते हुए उन्होंने मीडिया से बातचीत की।

विज्ञापन


यहां उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को बोलने की आदत होती है। उन्हें बोलने दें। सोनीपत की एक दवा कंपनी की दवा से 66 बच्चों की मौत मामले में कार्रवाई हो गई है। उनका कोई दोष नहीं मिला है। भाजपा-जजपा का गठबंधन मजबूत है। गठबंधन से पहले विचार अलग थे। हमारे साथ आने के बाद से सब ठीक चल रहा है।
विज्ञापन


कांग्रेस का आवाज उठाने पर सीबीआई या ईडी पीछे लगाने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ये स्वतंत्र एजेंसियां हैं। ईडी व सीबीआई ने जहां-जहां कहा, वहां से आरोपी पकड़े गए। पकड़ा जाने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी। इनलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला ने भाजपा को हराने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सवाल के जवाब में गृह मंत्री ने कहा कि जिससे जितना जोर लगता हो, लगा लें। हमें कोई दिक्कत नहीं है। चौधरी वीरेंद्र सिंह के गठबंधन की जरूरत नहीं होने व भाजपा के मजबूत होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बात वर्तमान स्थिति की ही की जाती है। इस समय हम दोनों ही मिलकर सरकार चला रहे हैं। पीजीआई में नर्सों की भर्ती मामले में प्रयास जारी है। कोर्ट केस की कुछ दिक्कत से देरी हो जाती है।

हर कोविड मरीज की हो जिनोम सिक्वेंसिंग
कोविड बार-बार अपना रूप बदलकर आ रहा है। अब हमें इसके साथ रहना सीख लेना चाहिए। हमने कोविड के समय की सभी सेवाएं सक्रिय कर दी हैं। आरटीपीसीआर की जांच हर जिले में हो रही है। देश में हरियाणा ऐसा पहला प्रदेश है। जिनोम सिक्वेंसिंग उपकरण भी लगाए गए हैं। यही नहीं, हम कोविड केस की जिनोम सिक्वेसिंग कराने के निर्देश दिए हैं।

इससे बदलते वायरस के नए रूप का पता लग सकेगा। जनता को भी कोविड से लड़ने में अपना सहयोग करना होगा। इसके लिए उन्हें मास्क लगाना, सामाजिक दूरी बनाए रखना जरूरी है। शादी व अन्य समारोह करने हैं तो करें। यदि 100 से ज्यादा लोग आते हैं तो मास्क जरूर लगाएं।


स्वास्थ्य कर्मचारी मास्क अनिवार्य रूप से लगाएंगे। कोविड के अनियंत्रित होने की कोई संभावना नहीं है। कोविड सक्रिय मरीजों की संख्या काफी कम है। प्रदेश में 750 में से 25 केस संक्रमित हैं। इनमें से एक-दो केस ही अस्पताल में भर्ती हैं। इन्हें भी कोई न कोई दूसरी बीमारी ने घेर रखा है। शेष मरीज घरों में उपचाराधीन हैं। हम किसी तरह की सख्ती नहीं करना चाहते हैं। हम चाहते हैं, जिंदगी भी चलती रहे और कोविड के खिलाफ लड़ाई भी चलती रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed