फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Historysheeter Nikhil's uncle pointed pistol at Sarpanch's family, threatened to kill

Sonipat News: हिस्ट्रीशीटर निखिल के चाचा ने सरपंच के परिजन पर तानी पिस्तौल, दी मारने की धमकी

Thu, 13 Apr 2023 01:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Historysheeter Nikhil's uncle pointed pistol at Sarpanch's family, threatened to kill
गांव मेहंदीपुर की गली में पिस्तौल लेकर घूमता आरोपी।
राई। गांव मेहंदीपुर में चुनावी रंजिश के चलते सरपंच के परिजन पर ससुर पर पिस्तौल तानकर गोली मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पिस्तौल सीने पर अड़ाकर गोली मारने की धमकी देने का आरोप हिस्ट्रीशीटर निखिल के चाचा व उसके एक साथी पर है। बुजुर्ग को हत्या की धमकी दी गई तो उन्होंने शोर मचा दिया। जिस पर आरोपी भाग गए। पुलिस ने बुजुर्ग के बेटे के बयान पर घर में घुसकर धमकी देने व अवैध शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले में आरोपी गांव मेहंदीपुर के जोगेंद्र उर्फ टोलू को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया। हिस्ट्रीशीटर निखिल की सोमवार को 13 गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

गांव मेहंदीपुर निवासी अशोक ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि उनके परिवार के नरेश की पत्नी गांव की सरपंच है। पंचायत चुनाव में उनके गांव के हिस्ट्रीशीटर निखिल ने अपनी मां को चुनाव मैदान में उतारा था। जिसमें वह चुनाव हार गई थी। इसके बाद से निखिल उनके परिवार से रंजिश रखे थे। वह उन्हें धमकी देने के साथ ही सरपंच के घर के बाहर हवाई फायर भी कर चुका था। सोमवार को निखिल की गांव मेहंदीपुर के पास मुरथल अनाज मंडी के निकट 13 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। मंगलवार दोपहर बाद वह तथा उनके पिता मेहर सिंह घर में बैठे थे। इसी दौरान गांव का जोगेंद्र उर्फ टोलू हाथ में पिस्तौल लेकर उनके घर में घुसा था। उसके साथ उसका साथी भी था। जोगेंद्र ने घर में आकर उनके पिता मेहर सिंह के सीने पर पिस्तौल रखकर गोली मारने की धमकी दी थी। वह उनके पिता से परिवार के लोगों और सरपंच के देवर को मौके पर बुलाने की धमकी दे रहे थे। इस दौरान उनके पिता के चिल्लाने का शोर सुनकर लोग आ गए थे। जिस पर वह जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए थे। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया था। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर आरोपी जोगेंद्र उर्फ टोलू को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पिस्तौल बरामद कर ली गई है पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

गली में पिस्तौल लेकर घूमता दिख रहा आरोपी
सरपंच के परिजनों को धमकी देने का आरोपी गली में हाथ में पिस्तौल लेकर घूमता दिखाई दे रही है। उसका वीडियो भी वायरल हो गया है। जिसमें वह हाथ में पिस्तौल लिए दिखाई दे रहा है। पुलिस ने वीडियो को को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर निखिल के चाचा टोलू को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे अवैध पिस्तौल और कारतूस मिला है। मामले को लेकर ग्रामीण ने हथियार दिखाकर घर में घुसकर धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में गहनता से जांच जारी है।
प्रीतम सिंह, जांच अधिकारी, थाना मुरथल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed