{"_id":"6189e44b5c5aea493f021973","slug":"hisar-farmers-surrounded-the-sp-office-demanding-case-filing-against-accused-of-attacking-the-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: भाजपा सांसद पर केस दर्ज करने की मांग को लेकर किसानों ने एसपी कार्यालय का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: भाजपा सांसद पर केस दर्ज करने की मांग को लेकर किसानों ने एसपी कार्यालय का किया घेराव
Tue, 09 Nov 2021 08:31 AM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, रोहतक
एएनआई, रोहतक
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 09 Nov 2021 08:31 AM IST
सार
किसानों ने आरोप लगाया था कि नारनौंद में भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के घेराव के दौरान विवाद हुआ था। किसान राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा प्रकरण में घायल हुए किसान कुलदीप राणा पर हमला करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, किसानों पर दर्ज केस वापस लेने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
हांसी में एसपी घेराव के दौरान भाकियू नेता राकेश टिकैत
- फोटो : ANI
विस्तार
केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन नए कृषि सुधार कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने सोमवार को हिसार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के हांसी स्थित कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान भारी संख्या में किसान एसपी कार्यालय के बाहर जमे रहे।
किसानों ने आरोप लगाया था कि नारनौंद में भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के घेराव के दौरान विवाद हुआ था। किसान राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा प्रकरण में घायल हुए किसान कुलदीप राणा पर हमला करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, किसानों पर दर्ज केस वापस लेने की मांग कर रहे थे।
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) नेता राकेश टिकैत ने कहा, ''हमारी मांग है कि भाजपा के राज्यसभा सांसद राम चंद्र जांगड़ा के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए, जिनके गुंडों ने किसान पर हमला किया।'' हालांकि देर शाम तक किसानों और प्रशासन के बीच वार्ता विफल रही, जिसके बाद किसान आगे की रणनीति बनाने लगे।