{"_id":"60ef44758ebc3ecca11bb095","slug":"hernia-operation-done-after-seven-months-got-relief-rohtak-news-rtk617693143","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात माह बाद हुआ हार्निया का ऑपरेशन, मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात माह बाद हुआ हार्निया का ऑपरेशन, मिली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के कारण सुमित का पिछले सात महीने से चल रहा हार्निया के ऑपरेशन का इंतजार बुधवार को समाप्त हुआ। सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने मरीज की इलेक्टिव सर्जरी कर उसे राहत पहुंचाई। पीजीआई प्रशासन ने मरीजों का दर्द समझते हुए इलेक्टिव सर्जरी के लिए मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर खोल दिया है। मरीज ने इसके लिए चिकित्सीय टीम का आभार प्रकट किया है। यह अकेला ऐसा मरीज नहीं हैं, बल्कि ऐसे कुछ और भी मरीज हैं। इन्हें ऑपरेशन कर चिकित्सकों ने राहत पहुंचाने का प्रयास किया है।
पीजीआई के वार्ड छह में उपचाराधीन शहर की कृष्णा कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय सुमित ने कहा कि अब आराम है। बुधवार को ऑपरेशन हुआ है। हार्निया के कारण पिछले करीब सात महीने से परेशान था। कोरोना के कारण ऑपरेशन नहीं हो पा रहा था।
गुरुग्राम निवासी 45 वर्षीय प्रेम प्रकाश ने कहा कि पेट में इंफेक्शन था। इस कारण कई दिनों से परेशान था। बुधवार को ऑपरेशन के बाद कुछ राहत की आस जगी है। डॉक्टरों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद ऑपरेशन किया। अब वार्ड में हूं। यहां ऑपरेशन के टांके कटने तक रहना होगा। उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी निवासी मक्खन लाल ने कहा कि किसी से झगड़ा हो गया था। झगड़े में बायीं आंख पर चोट लगी थी। चोट गंभीर होने के कारण डॉक्टर को ऑपरेशन करना पड़ा। आपात स्थिति में बुधवार को ही ऑपरेशन किया गया है। आंख की स्थिति की अभी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
पहले दिन ओटी में चली 4 टेबल
पीजीआई ने बुधवार को इलेक्टिव सर्जरी शुरू कर दी है। इसके लिए मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर खोला गया है। यहां पहले दिन चार टेबल शुरू की गई। इन पर सर्जरी व अन्य विभागों के विशेषज्ञों ने ऑपरेशन कर मरीजों को राहत पहुंचाई।
संस्थान में इलेक्टिव सर्जरी शुरू कर दी गई है। मरीजों का मर्ज समझते हुए उन्हें राहत देने के लिए यह कदम उठाया गया है। अभी टेबल कुछ कम हैं। जल्दी ही और टेबल शुरू की जाएंगी। इससे ज्यादा मरीजों के ऑपरेशन हो सकेंगे।
- डॉ. पुष्पा दहिया, चिकित्सा अधीक्षक, पीजीआईएमएस