{"_id":"68e02fbcf309da216308d65a","slug":"helplessnessdelay-in-lifting-of-paddy-paddy-started-sprouting-after-getting-wet-in-rain-rohtak-news-c-17-roh1020-738661-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बेबसी...धान के उठान में देरी, बारिश में भीगने से अंकुरित होने लगा धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बेबसी...धान के उठान में देरी, बारिश में भीगने से अंकुरित होने लगा धान
विज्ञापन
30 नई अनाज के अंदर खुले में पड़ा धान। संवाद
रोहित राठौर
रोहतक। नई अनाज मंडी में धान का उठान देरी से हो रहा है। किसानों का मंडी में एक सप्ताह से रखा गया धान खराब हो रहा है। दो बार बारिश होने के कारण धान अंकुरित भी होने लगा है। झज्जर की मंडियों में सरकारी खरीद न होने के कारण रोहतक की अनाज मंडी में आए किसानों का धान एक-एक सप्ताह से मंडी में धूप, छांव और बारिश को झेल रहा है।
नई अनाज में शुक्रवार को 3786 क्विंटल धान की आवक व 2616 क्विंटल की बिक्री हुई। अब तक खरीफ सीजन में 4929 क्विंटल धान की कुल बिक्री हुई है। वहीं उठान में होने वाली देरी से किसान निराश हैं। मौसम परिवर्तन से धान की नमी खत्म नहीं हो रही है। किसानों का कहना है कि सरकार की ओर से धान का उठान कार्य बिल्कुल धीमा है। इस कारण फसल का नुकसान हो रहा है। संवाद
-- -- -- -- -- -
वर्जन
वेयर हाउस एजेंसी धान का उठान कर रही है। प्रत्येक किसान के धान की बिक्री होगी। धान के अंकुरित होने की शिकायत संज्ञान में नहीं है। गेट पास समय अनुसार किसानों को दिए जा रहे हैं। -दीपक लोहचब, सचिव, मार्केट कमेटी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
फोटो : 33
झज्जर में पीआर धान की खरीद नहीं है। नई अनाज मंडी में टोकन न मिलने से धान की खरीद नहीं हो रही है। एक सप्ताह में दो बार हुई बारिश से मंडी में धान भीग गया। करीब 200 क्विंटल धान मंडी में पड़ा है। -ओम प्रकाश, किसान, सलौदा
-- -- -- -- --
फोटो : 34
ढाई एकड़ धान को पांच दिन से मंडी में रखा गया है। सरकार की ओर से खरीदा ही नहीं जा रहा है। दो बार बारिश होने से धान अंकुरित होने लगा है। खरीदार आकर संभाल नहीं कर रहे हैं जिसके चलते परेशान हैं। -देवेंद्र, कबुलपुर।
-- -- -- -- --
फोटो : 35
झज्जर के किसी हिस्से में धान की खरीद नहीं है। रोहतक अनाज मंडी आए तो धान की खरीद नहीं हुई। मंडी में वीरवार को हुई बारिश से पूरा धान भीग गया है। अब फिर धान के सूखने का इंतजार रहेगा। -नित्यानंद, मुंडाहेडा।
-- -- -- -- --
फोटो : 36
उठान में देरी के कारण मंडी में पड़ा धान भीग गया है। बारिश से दिक्कत और अधिक बढ़ गई। भीगा हुआ धान अंकुरित होने लगा है। -रामचंद्र, आंवल।