{"_id":"5fea28428ebc3e3fb15daf4d","slug":"health-department-started-preparations-for-vaccination-of-corona-rohtakcity-news-rtk5884288145","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग ने की कोरोना के टीकाकरण की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग ने की कोरोना के टीकाकरण की तैयारी शुरू
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय के कमरे में रखा वॉक एन कूलर। संवाद
- फोटो : RohtakCity
रोहतक। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण की तैयारी शुरू कर दी है। पहले चरण में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लगभग 15 हजार लोगों को टीका लगाया जाएगा। वैक्सीन को रखने के लिए एडी सिरिंज, चार डी-फ्रीजर व चार आईएलआर विभाग के पास आ गए हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग को 15 दिन के अंदर वॉक इन फ्रिजर मिलगा, इसकी मंजूरी मिल चुकी है।
डिप्टी सिविल सर्जन एवं टीकाकरण अभियान के कन्वीनर डॉ. अनिलजीत सिंह त्रेहन ने बताया कि हर व्यक्ति को .05 एमएल की दो डोज लगाई जाएगी और उन्हें एंटीबॉडी बनने के दो माह तक अलर्ट रहने को कहा जाएगा। वैक्सीन आने के बाद हमारे पास रखने के लिए दो तरह की कोल्ड स्टोरेज व्यवस्था की जा रही हैं। इसमें एक डी-फ्रीजर है, इसकी क्षमता माइनस 25 डिग्री तापमान तक है। इसके अलावा दूसरी आईएलआर (आइस लाइन रेफ्रिजरेटर) है, इसकी क्षमता दो से आठ डिग्री है। फिलहाल दो तरह की वैक्सीन आने की उम्मीद है। इसीलिए दोनों के हिसाब से तैयारी की जा रही है। इसके अलावा एक वॉक इन फ्रिजर आना है, इसमें आइसपैक शीघ्र अति शीघ्र जमाने की ताकत होगी। इनके जरिए वैक्सीन की कोल्ड चैन को बरकरार रख पाएंगे। यदि माइनस 25 या इससे नीचे के तापमान की वैक्सीन आती है तो इसमें रखा जा सकेगा। जिले में कोल्ड चैन प्वाइंट पर ही टीकाकरण होगा। मुख्य स्टेशन से कोल्ड चेन प्वाइंट तक वैक्सीन वैन में ले जाई जाएगी। यहीं पर टीकाकरण करना संभव है। क्योंकि वैक्सीन के लिए तापमान नियंत्रण करना चैलेंज है। धूप में और शेड में कोरोना की वैक्सीन को नहीं लगाया जा सकता।
--
रिएक्शन होने पर तुरंत निपटा जाएगा
यदि किसी को टीकाकरण से रिएक्शन होता है तो उससे तुरंत निपटा जाएगा। इसके लिए हर टीकाकरण के स्थान पर एडवरस इवेंट फॉलोइंग इम्यूनाइजेशन टीम होगी। इसके साथ ही हर सीएचसी पर एक एंबुलेंस तैनात होगी, जोकि जरूरत पड़ने पर व्यक्ति को उपचार के लिए बड़े अस्पताल तक लाएगी।
विज्ञापन
---
कोल्ड चेन प्वाइंट पर 34 टीम करेंगी काम
टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास 34 कोल्ड चेन प्वाइंट हैं। यहां 34 टीमें काम करेंगी। यह टीम नौ शहरी व 23 ग्रामीण एरिया में तैैनात रहेंगी। हर टीम प्रतिदिन 100 के करीब लोगों को वैक्सीन लगाएगी। टीकाकरण के लिए 200 स्क्वायर यार्ड के तीन कमरे होंगे। इसमें टीकाकरण से पहले कागजात जांच करने की टीम का कमरा, वैक्सीन लगाने का कमरा और बाद में वेटिंग हॉल होगा। यहां हर व्यक्ति को टीका देने के बाद आधा घंटा निगरानी में रखा जाएगा। टीका लगाने से पहले सारे कागजातों की जांच होगी और पंजीकृत व्यक्ति को ही वैक्सीन लगाई जाएगी।
---
उपायुक्त ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
कोविड-19 के टीकाकरण की तैयारियों को लेकर सोमवार को उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने सिविल सर्जन कार्यालय का निरीक्षण किया। प्रशासनिक अधिकारी ने क्षेत्रीय वैक्सीन स्टोर, जिला वैक्सीन स्टोर एवं ड्राई स्टोर का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों से दवाइयों के भंडारण एवं रख रखाव के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से ई-विन पोर्टल के वास्तविक समय व तापमान के बारे में भी जानकारी ली और अधिकारियों को कोविड-19 के टीकाकरण की सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला एवं उपसिविल सर्जन डॉ. अनिलजीत त्रेहन ने उपायुक्त को कोविड-19 टीकाकरण की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर जिला नोडल अधिकारी डॉ. राजबीर सभ्भरवाल, उपसिविल सर्जन डॉ. सत्यवान, डॉ. केएल मलिक, डॉ. पारितेव सिंह, जगमोहन, औषद्याकारक धीरज आदि उपस्थित रहे।
---
टीकाकरण के लिए जो भी गाइडलाइन आ रही है, उस पर कार्य किया जा रहा है। पहले हेल्थ वर्कर, डॉक्टरों का टीकाकरण होगा। इसके बाद दूसरे चरण में 50 साल से अधिक उम्र वालों का टीकाकरण होगा। यह आबादी भी कुल आबादी का लगभग 20 प्रतिशत है। आने वाले समय में जरूरत के हिसाब से और व्यवस्थाएं मजबूत होंगी। जब तक वैक्सीन नहीं आती, सभी के लिए मास्क व सैनिटाइजर के साथ सामाजिक दूरी बनाए रखना जरूरी है।
- डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन