फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Health checkup of 110 people, medicine made aware to prevent corona

Rohtak News: 110 लोगों का स्वास्थ्य जांच कर दी दवा, कोरोना से बचाव के लिए किया जागरूक

Sat, 15 Apr 2023 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Health checkup of 110 people, medicine made aware to prevent corona
रोहतक। डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में खोखरा कोट स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। अमर उजाला फाउंडेशन, स्वास्थ्य विभाग, गौ-रव सेवा समिति की ओर से आयोजित शिविर में 110 लोगों की जांच की गई।
विज्ञापन

शिविर में फिजिशियन, नेत्र रोग व दंत रोग विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच की और स्टाफ नर्स ने मरीजों का बीपी व शुगर जांच की। सभी मरीजों को जरूरत के हिसाब से फार्मासिस्ट ने निशुल्क दवा दी।
विज्ञापन

इसमें सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक लोगों की जांच की गई जांच शिविर में बतौर मुख्यअतिथि सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला पहुंचे। उन्होंने लोगों कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से हम जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचा पाते हैं। जांच शिविर में डॉ. लवण्या ने बताया कि खांसी, जुकाम व बुखार के अधिक मरीज उपचार के लिए आए हैं। कुछ मरीज तो ऐसे थे जो घर पर ही दवा ले रहे थे। जिन मरीजों की तबीयत अधिक खराब थी, उन्हें जिला अस्पताल में जांच करवाने के लिए भेजा है। वहीं नेत्र विभाग से डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि आंखों में संक्रमण, कम दिखाई देना जैसे मरीज शिविर में आए हैं। इनको चश्मे का नंबर दिया गया है और दवा दी है। कुछ मरीजों को मोतिया की शिकायत मिली है, उन्हें ऑपरेशन के लिए जिला अस्पताल बुलाया गया है। वहीं दंत रोग विभाग से डॉ. सुमित जुनेजा ने बताया कि मरीजों के दांतों में साफ-सफाई न होने के चलते पायरिया की समस्या मिली है। दो मरीजों के दांत बिल्कुल खराब हो चुके थे, उन्हें निकाला गया है। कई मरीजों को दांतों की सफाई के बारे में बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीपी, शुगर जांच कर की काउंसिलिंग
नर्सिंग आफिसर ईशा व राधा ने एनसीडी की ओर से मरीजों का बीपी जांचा व शुगर जांच की। वहीं स्टाफ नर्स शीतल, एएनएम ममता रानी ने भी मरीजों की जांच की और उनका रिकाॅर्ड तैयार किया। वहीं फार्मासिस्ट जोगिंद्र हुड्डा ने सभी मरीजों को दवा दी।


इनका रहा सहयोग
स्वास्थ्य जांच शिविर में मरीजों का पंजीकरण साक्षी राणा, तपांशु ने किया। इसके साथ ही शिविर आयोजक नरेंद्र सरोहा के नेतृत्व में पवन कश्यप, विजय ठाकुर, प्रदीप, अनुराग मिश्रा, गिरिश चावला का विशेष सहयोग रहा। नेत्र व दांतों की जांच के लिए एलपीएस की ओर से आधुनिक सुविधाओं से लैस एसी बस व इस पर तैनात भूपेंद्र व सुरेंद्र भी टीम में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed