{"_id":"5d7d4f328ebc3e016a18140b","slug":"head-constable-murdered-in-controversy-over-hookah-drinking-two-accused-arrested-from-bangalore-rohtak-news-rtk518011799","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुक्का पीने पर हुए विवाद में की थी हेड कांस्टेबल की हत्या, दो आरोपी बंगलूरू से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुक्का पीने पर हुए विवाद में की थी हेड कांस्टेबल की हत्या, दो आरोपी बंगलूरू से गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम की रैली में लगी ड्यूटी के लिए आए हेड कांस्टेबल प्रदीप की गढ़ी माजरा के फ्लैट में हुई हत्या के मामले के दो आरोपियों को पुलिस ने बंगलूरू से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हुक्का पीने को लेकर हुए विवाद के बाद कमरे में सो रहे हेड कांस्टेबल पर ईंट व बोतल से वार किए थे। हत्या के बाद आरोपी दीपक की मौसी के घर बंगलूरू चले गए। पुलिस रविवार को आरोपियों को लेकर रोहतक पहुंचेगी। इसके बाद अदालत में पेश कर इन्हें रिमांड पर लिया जाएगा।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि हत्यारे वारदात को अंजाम देने के बाद हेड कांस्टेबल की कार में फरार हुए। पीएम की रैली में ड्यूटी पर आए हेड कांस्टेबल की आरोपियों ने सोते समय हत्या कर दी थी। इससे कुछ देर पहले उनका हुक्का पीने पर विवाद हुआ था। वे सभी गढ़ी माजरा के फ्लैट में शराब पी रहे थे। पुलिस ने इस मामले में कलानौर के गुढ़ान हाल अस्थल बोहर निवासी विजय उर्फ टिल्लू को 11 सितंबर को गिरफ्तार किया था। इससे पूछताछ में सामने आया कि बसाना हाल शिव नगर मिल गेट हिसार निवासी दीपक व सोनीपत के गंगाना निवासी मनोज के साथ मिलकर हत्या की गई। पुलिस ने इन्हें शनिवार को बंगलूरू से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस व एसटीएम की टीम इन्हें ट्रांजिट रिमांड पर हासिल करके रोहतक ला रही है। इनके पास से प्रदीप की कार भी बरामद हो गई है।
यह है मामला
सात सितंबर की रात हरियाणा पुलिस के मुख्य सिपाही गुरुग्राम के बजघेड़ा निवासी प्रदीप की गढ़ी माजरा स्थित फ्लैट में हत्या कर दी गई। वह पीएम की रैली में लगी ड्यूटी के लिए रोहतक आया था। पीएम की रैली से कुछ घंटे पहले ही आठ सितंबर की सुबह प्रदीप का शव फ्लैट में खून से लथपथ मिला। प्रदीप के भाई कमलजीत की शिकायत पर आईएमटी पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया। इस केस की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया।