फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Have a big goal and work sincerely towards it: DC

बड़ा लक्ष्य रखें और उसके प्रति इमानदारी से परिश्रम करें : डीसी

Fri, 12 Nov 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Have a big goal and work sincerely towards it: DC
पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार। अमर उजाला
पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में हुनर 2021 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गीत, संगीत व फाइन आर्ट्स से संबंधित प्रस्तुतियां दी गईं। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों से कहा कि वे बड़ा लक्ष्य रखें और उसके प्रति इमानदारी से परिश्रम करें। उन्होंने सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। प्राचार्य डॉ. दिनेश सहारण और कॉलेज काउंसिल ने महाविद्यालय पहुंचने पर उपायुक्त का स्वागत किया।
विज्ञापन

उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने विद्यार्थियों को उचित शिक्षा की परिभाषा बताई। उन्होंने कहा कि एक शिक्षित व्यक्ति के लिए उसका चरित्र, चाल-चलन व व्यवहार उच्च कोटि का होना जरूरी है। वहीं, प्राचार्य ने बताया कि उपायुक्त इसी कॉलेज के विद्यार्थी रहे हैं। साथ ही सेना में नौकरी करने के बाद सिविल सर्विसेज में आए। कार्यक्रम की आयोजक डॉ. मुकेश वर्मा ने सभी का धन्यवाद किया। डॉ. दलबीर हुड्डा, डॉ. संदीप चहल, डॉ. नेहा, डॉ. दयावती, डॉ. सुनीता, डॉ. प्रवीण ने निर्णायकों की भूमिका निभाई, मंच संचालन मनीषा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed