Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Havan was performed on the occasion of Dr. Mangal Sen Jayanti

Rohtak News: डाॅ. मंगल सेन जयंती के उपलक्ष्य में हवन किया

Sun, 27 Oct 2024 07:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 27 Oct 2024 07:35 PM IST
विज्ञापन
Havan was performed on the occasion of Dr. Mangal Sen Jayanti
27सीटीके17..एमडीयूू में डा.मंगल सेन जयंती के पर हवन में आहुति देते कुलपति राजीव सिंह। स्रोत:एमड
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में रविवार को डाॅ. मंगल सेन जयंती के उपलक्ष्य में हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री डाॅ. मंगल सेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। यह कार्यक्रम एमडीयू की मातूराम यज्ञशाला में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कुलपति प्रो. राजबीर सिंह बतौर यजमान शामिल हुए। संस्कृत विभाग के प्रो. डाॅ. बलबीर आचार्य ने हवन का संचालन किया। संस्कृत विभागाध्यक्ष डाॅ. श्रीभगवान, शोधार्थी अमित सुहाग ने हवन संचालन सहयोग दिया। आभार प्रदर्शन डाॅ. बलबीर आचार्य ने किया। विवि कर्मी अशोक कुमार, महेश चुघ ने कार्यक्रम आयोजन में सहयोग दिया। प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि डाॅ. मंगल सेन के प्रेरणादायी जीवन से हम सब को सीख लेनी चाहिए। डाॅ. मंगल सेन को सादगी की मूर्ति, संत राजनेता तथा ईमानदार राजनीतिज्ञ की संज्ञा कुलपति ने दी। एमडीयू के विकास में डाॅ. मंगल सेन के योगदान को कुलपति ने सराहा। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह तथा उपस्थित जन ने डाॅ. मंगल सेन के पोट्रेट पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। गणित विभाग के प्रोफेसर तथा डाॅ. मंगल सेन शोध पीठ के पूर्व निदेशक प्रो. राजीव कुमार, प्रो. दलीप सिंह, निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी, प्रो. डाॅ. सुषमा नारा, वार्डन डाॅ. सुनीता मल्हान इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। एमडीयू के कर्मी, शोधार्थी, सेवानिवृत कर्मी अविनाशी लाल, जगदेव हुड्डा, एमडीयू यज्ञशाला समिति सदस्यगण कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed