फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Hatchery businessman missing from Model Town, partners suspected, kidnapping case filed against eight people

Rohtak News: माॅडल टाउन से हेचरी कारोबारी लापता, साझेदारों पर शक, आठ लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज

Tue, 22 Oct 2024 03:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Hatchery businessman missing from Model Town, partners suspected, kidnapping case filed against eight people
रोहतक। मॉडल टाउन से हेचरी कारोबारी करवा चौथ से एक दिन पहले संदिग्ध हालात में लापता हो गया। उनकी पत्नी रेनू दहिया ने साझेदारों पर अपहरण का शक जताया है। पुलिस ने चार महिलाओं सहित आठ लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामला अपहरण के बजाय लेनदेन के विवाद का लग रहा है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में माॅडल टाउन निवासी रेनू दहिया ने बताया कि वह रोहतक में सरकारी विभाग में कार्यरत हैं। उनके पति ऋषि कुमार ने करनाल के गांव मुबारकाबाद में हैचरी लगा रखी है। उसमें चार लोग साझेदार हैं। उसके पति का कुछ समय से साझेदारों व संचालकों के साथ हेचरी को लेकर विवाद चल रहा है। इससे उसके पति परेशान रहते थे। उनके पति ने जनवरी 2024 में उपायुक्त रोहतक व एसएचओ थाना मधुबन, करनाल को शिकायत भी दी थी। आरोपी उसके पति को बार-बार धमकियां दे रहे थे। साथ ही हेचरी पर कब्जा कर रखा है। इस संबंध में कई बार उसके पति की आरोपियों के साथ बैठक भी हो चुकी है। इसके बाद से उसके पति परेशान चल रहे थे।
विज्ञापन

घर पर है मोबाइल, वाहन लेकर भी नहीं गए
शिकायतकर्ता ने बताया कि शनिवार को जब वह ड्यूटी से शाम पांच बजे वापस लौटीं तो उसके पति घर नहीं मिले। उनका मोबाइल फोन घर पर ही है। न ही कोई वाहन लेकर गए हैं। उन्होंने काफी तलाश कर लिया, लेकिन उनके पति का कोई सुराग नहीं लग रहा है। उसे शक है कि आरोपियों ने उनके पति को कहीं छुपा कर रखा हुआ है या कोई अनहोनी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर अपहरण का मामला दर्ज कर जांच कर रहे हैं। मामला अपहरण का नहीं, बल्कि लेन देन के विवाद का सामने आ रहा है।
नवीन कुमार, चौकी प्रभारी, माॅडल टाउन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed