फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana Weather Update in Hindi December 2023

Haryana Weather: हिसार में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, जानिए आने वाले दिनों का मौसम अपडेट

Wed, 06 Dec 2023 09:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 06 Dec 2023 09:54 PM IST
सार

11 से 13 के बीच कमजोर पश्चिम विक्षोभ होगा सक्रिय। बारिश नहीं होगी और बादलवाई दिखेगी। अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बना रहेगा।

विज्ञापन
Haryana Weather Update in Hindi December 2023
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में एक बार फिर से तापमान में गिरावट आई है। हिसार में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तापमान में गिरावट जारी रहेगी। 11 से 13 दिसंबर के बीच एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते आसमान में बादलों का प्रभाव रहेगा। अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बना रहेगा।

विज्ञापन


हरियाणा में मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है, जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। राजस्थान के साथ लगे हिसार तथा महेंद्रगढ़ जिले में सबसे अधिक तापमान गिरा है। प्रदेश में रात का तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। बुधवार को महेंद्रगढ़ में रात का तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार का तापमान 7.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मेवात में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री रहा। प्रदेश में अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस से 25.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


एक सप्ताह में राज्य के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में बारिश की गतिविधियों की संभावना है। हालांकि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 11 दिसंबर को सक्रिय होने से 11-13 दिसंबर के बीच आंशिक बादलवाही ज़रूर देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले 20 नवंबर से तापमान में गिरावट शुरू हुई थी। 21 नवंबर को न्यूनतम तापमान 8.3 रहा। 25 नवंबर को इस मौसम का सबसे कम 7.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। दिसंबर माह में 25 के बाद तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचने के आसार है। कोहरे का भी व्यापक असर दिखेगा।


अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। 11 से 13 दिसंबर के बीच एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका अधिक असर नहीं होगा। हल्की बादलवाही ही रहेगी। बारिश के आसार नहीं है। तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। -डॉ. एमएल खिच्चड़, अध्यक्ष मौसम विभाग, एचएयू हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed