फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: Train going to Ayodhya leaves from Rohtak, MP shows green flag

Haryana: अयोध्या जाने वाली ट्रेन रोहतक से रवाना, सांसद ने दिखाई हरी झंडी

Fri, 26 Jan 2024 08:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 26 Jan 2024 08:44 PM IST
सार

सांसद अरविंद शर्मा बोले कि गणतंत्र दिवस पर क्षेत्र को तोहफा मिला है। रोहतक से अयोध्या के लिए ट्रेन चलने पर सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने प्रधानमंत्री व रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन
Haryana: Train going to Ayodhya leaves from Rohtak, MP shows green flag
सांसद ने दिखाई हरी झंडी - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के रोहतक से अयोध्या के लिए गणतंत्र की शाम से ट्रेन रवाना हुई, जिसे सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर भी मौजूद रहे। सांसद अरविंद शर्मा ने कहा कि अयोध्या के लिए गाड़ी चलने का पूरा श्रेय इस क्षेत्र की जनता को जाता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह पूरा इलाका धार्मिक भावना से ओत-प्रोत है। पूरे देश में यहां के लोगों का भक्ति भाव निराला है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के श्रद्धालुओं की चाहत थी कि वे भी अयोध्या के दर्शन करें और प्रभु राम ने उनकी मनोकामना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के माध्यम से पूरी की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राम मंदिर के निर्माण से एक नए युग का सूत्रपात हुआ है। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि राम मंदिर के निर्माण के बाद राष्ट्र के विकास की गति और भी तेज होगी। उन्होंने कहा कि रेल मार्ग के माध्यम से रोहतक को अयोध्या से जोड़ने की मांग लोकसभा में रखी थी।

सांसद डॉ. अरविंद शर्मा की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए रेलवे मंत्रालय ने पिछले दिनों इस गाड़ी को मंजूरी प्रदान की थी। वहीं, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण से देश की जनता का 500 वर्ष पुराना सपना साकार हो गया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के निर्माण से न केवल देश बल्कि विदेशों में भी उत्साह का माहौल है। ग्रोवर ने कहा कि पूरी दुनिया में आज सनातन धर्म की गूंज सुनाई दे रही है।

सांसद ने कहा कि अयोध्या जाना और रामलला के दर्शन करना अब आसान हो गया है। यह ट्रेन भठिंडा से चल कर अयोध्या तक जाएगी। रोहतक में शाम करीब 7:15 बजे पहुंचेगी। यहां से श्रद्धालुओं को लेकर 7:20 पर अयोध्या के लिए रवाना होगी। इस ट्रेन के काफी फायदे होंगे। यह सप्ताह में चार दिन चलेगी। भठिंडा से मालदा टाउन इसका रूट तय हुआ है। यह रोहतक के बाद बहादुरगढ़ भी रुकेगी। इसके लिए रेल मंत्री से विशेष आग्रह किया था।


उन्होंने ने कहा कि राम आ गए हैं। नए युग की शुरुआत हो गई है। राम सबका मंगल करेंगे। श्रद्धालु भी समझदारी से काम लेते हुए आराम से जाएं। अयोध्या में भीड़ न करें। वहां प्रशासन को व्यस्था बनाने में दिक्कत होगी। इस मौके पर अनेक लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर राजकुमार कपूर, जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा, जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, प्रदेश सचिव रेनू डाबला, हरिओम भाली, पूर्व विधायक सरिता नारायण, सांसद डॉ. अरविंद शर्मा की धर्मपत्नी डॉ रीटा शर्मा, उषा शर्मा, सुरेश किराड़, एडवोकेट अनीता बुधवार, ईश्वर सिंघल, बॉबी गजराज, नरेंद्र वत्स, नवीन बहल, मनोज मक्कड़, अशोक सहगल, आशा शर्मा, राजेंद्र रावत, कुलविंदर सिक्का, पूनम, सुमिता भाटिया जांगड़ा व गगन हरियाणवी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed