फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana State Grain Market Agent Association will protest against E-Name

हरियाणा स्टेट अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन ई नेम के विरोध में करेगी विरोध प्रदर्शन

Tue, 30 Aug 2022 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Haryana State Grain Market Agent Association will protest against E-Name
शीला बाईपास स्थित निजी होटल में हरियाणा राज्य अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन की बैठक को सम्बोधित करते ?
हरियाणा स्टेट अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन की राज्य कार्यकारिणी की बैठक शीला बाईपास स्थित एक होटल में हुई। यहां सरकार की ओर से जारी एमएसपी से अलग निजी बिकने वाली सभी फसलों की खरीद फरोख्त ई-नेम के जरिये किये जाने को अव्यवहारिक करार दिया। इसे जटिल प्रक्रिया बताते हुए कंप्यूटर से होने वाली फसलों की खरीद-फरोख्त के तहत खरीदार को भुगतान माल उठाने से पहले सीधे किसान को करने से आढ़तियों के समाप्त होने की आशंका जताई गई। सभी आढ़तियों ने सर्वसम्मति से सरकार के इस आदेश का विरोध करने का फैसला लिया। बैठक सकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने की।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिला प्रधान हर्ष गिरधर ने कहा कि सरकार सकी ओर से जारी नए आदेश पर बैठक में खुलकर चर्चा हुई। इसके अनुसार अब एमएसपी से अलग प्राइवेट बिकने वाली सभी फसलों की खरीद फरोख्त ई-नेम के जरिए होगी। यह अव्यवहारिक है। ई-नेम की जटिल प्रक्रिया के तहत फसलों की खरीद-फरोख्त कंप्यूटर से होगी। खरीदार को माल उठान से पूर्व किसान को फसल का भुगतान करना होगा। इससे किसान के नुकसान के साथ मंडियों से आढ़ती समाप्त हो जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि उन्होंने अपनी मांगों के बारे में सरकार को कई बार अवगत कराया है। इन पर चर्चा के लिए सरकार से मिलने का समय भी मांगा पर कोई जवाब नहीं आया है। इससे आढ़तियों में सरकार के प्रति रोष है। मांगों के लिए एक बार फिर मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर या मिलकर अवगत कराए जाने का फैसला लिया गया है। जल्दी ही मांगें नहीं मानने पर सरकार के खिलाफ प्रदेश स्तरीय रैली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में चेयरमैन रजनीश चौधरी करनाल, को-चेयरमैन हर्ष गिरधर रोहतक, को ऑर्डिनेटर एवं चीफ स्पोक्समैन रामअवतार तायल हांसी, कैशियर स्वर्णजीत सिंह कालड़ा शाहाबाद, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट धर्मवीर मलिक पानीपत, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अश्वनी शौरवाला कैथल, सुरेंद्र मिचनाबादी, विजय चौधरी, विकास, शिवकुमार संधाला, गौरव तेवतिया, सतीश अत्री, जगतार सिंह, गुरदीप कामरा, प्रेम बजाज, मुकेश बंसल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed