फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: Rohtak will become the first hub of electric vehicles and lithium batteries

Haryana: इलेक्ट्रिक वाहन व लिथियम बैटरी का पहला हब बनेगा रोहतक, रोजगार के खुलेंगे अवसर, 100 करोड़ का प्रोजेक्ट

Sat, 16 Dec 2023 11:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह आनंद कुमार मिश्रा, अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
आनंद कुमार मिश्रा, अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 16 Dec 2023 11:27 PM IST
सार

मेक इन इंडिया के तहत रोहतक आईएमटी में 100 करोड़ का प्रोजेक्ट आया है। एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम) ने सरकार से 50 एकड़ जमीन खरीदने की तैयारी की है। अब रोहतक इलेक्ट्रिक वाहन व लिथियम बैटरी का हब भी कहलाएगा।

विज्ञापन
Haryana: Rohtak will become the first hub of electric vehicles and lithium batteries
आईएमटी में योजना की जानकारी देते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विश्व पटल पर रोहतक नया अध्याय लिखने जा रहा है। अब तक नट-बोल्ट के लिए विश्व प्रसिद्ध रोहतक इलेक्ट्रिक वाहन व लिथियम बैटरी का हब भी कहलाएगा। इसके लिए आईएमटी में 100 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है। मेक इन इंडिया के तहत एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम) ने प्रोजेक्ट को जमीनी स्तर पर शुरू करने के तहत सरकार से 50 एकड़ जमीन खरीदने की तैयारी कर ली है। इसके बाद देश न केवल ई-वाहन, बल्कि बैटरी उत्पादन में सक्षम होगा।
विज्ञापन


शहर के खेड़ी साध स्थित आईएमटी में शनिवार को दोपहिया ई-वाहन व लिथियम बैटरी बनाने के नए उद्योग का आगाज हुआ। एमएसएमई के प्रयास से यहां 200 से अधिक उद्योगपति आईएमटी पहुंचे। एमएसएमई परिसर में उद्योेगपतियों को इस नए प्राेजेक्ट की जानकारी देते हुए इससे जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


यह प्रोजेक्ट करीब 50 एकड़ जमीन पर शुरू होगा। इसमें अनेक छोटे-बड़े उद्योगपति हिस्सेदार होंगे। यह प्राेजेक्ट शुरू होने से छोटे उद्योगपतियों को भी काम मिलेगा। सरकार भी इसके लिए प्रेरित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के युवाओं को मिलेगा रोजगार
मेक इन इंडिया के तहत आईएमटी में आ रहा ई-वाहन प्रोजेक्ट रोहतक को नई पहचान देने के साथ युवाओं के लिए भी रोजगार के बेहतर अवसर लेकर आएगा। यह उद्योग रोहतक ही नहीं, हरियाणा के कुशल व योग्य युवाओं को रोजगार देगा। इसकी शुरुआत शनिवार को हो गई है। आने वाले तीन वर्षों में रोहतक में इलेक्ट्रिक व्हीकल हब बनकर तैयार हो जाएगा। दोपहिया वाहनों के लिए इस हब में छोटे से लेकर बड़े पार्ट बनाए जाएंगे।

प्रदूषण को नियंत्रित करने को लगेंगे उपकरण
प्रदूषण नियंत्रण के लिए ईटीपी, एसटीपी, पीएनजी, सीएनजी, सोलर सेटअप, ग्रीन बेल्ट का विशेष ध्यान रखा जाएगा। हब में आरएनडी रिसर्च केंद्र की सुविधा उपलब्ध होगी।

इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में बैंक का पूरा सहयोग है। मेक इन इंडिया के तहत हरियाणा सरकार की 85 स्कीम हैं। हम बैटरी बना सकते हैं। आरएनडी सेंटर प्राेफाइल बनाकर पैन इंडिया ले जा सकते हैं। रिसाइकिलिंग कर सकते हैं। पेट्रोल पर चार्जिंग सेंटर बनाकर भी बिजनेस कर सकते हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल हब रोजगार का भी एक माध्यम बनेगा। - संजय मुंजाल, अध्यक्ष एमएसएमई, रोहतक।


इलेक्ट्रिक व्हीकल हब में सभी सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। यहां उद्यमियों को 100 गज से लेकर 5 एकड़ तक जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। कर्मचारियों के लिए अस्पताल, प्राइमरी स्कूल, अपार्टमेंट, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स व सुरक्षा के अलावा अनेक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। - संजीव चावला, निदेशक, एमएसएमई, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed