फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   haryana representative meet cm

सीएम से मिला आर्य प्रतिनिधि सभा हरयाणा का प्रतिनिधि मंडल

Sat, 27 Jun 2015 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 27 Jun 2015 02:25 AM IST
विज्ञापन
आर्य प्रतिनिधि सभा हरयाणा ने सभा के मंत्री मास्टर रामपाल की गिरफ्तारी पर रोष जताया है।
विज्ञापन


मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को एमडीयू फैकल्टी हाउस में सीएम से मिला।

प्रतिनिधि मंडल ने सीएम मनोहर लाल खट्टर से मामले में दर्ज एफआईआर रद्द करने और जांच की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। इस पर सीएम ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

सभा के सरंक्षक आचार्य बलदेव और प्रधान आचार्य विजयपाल के नेतृत्व में सीएम से मिलने पहुंचे शिष्टमंडल ने कहा कि वह किसी प्रकार का विवाद नहीं चाहते हैं।

सभा के पुस्तकाध्यक्ष आजाद सिंह ने बताया कि सीएम के निर्देशों की पालना नहीं होने पर सभा आगे की रणनीति तय करेगी। साथ ही सभा के प्रतिनिधियों ने छेड़छाड़ की धारा को भी गलत बताया।
विज्ञापन


वहीं, मामले में आर्य प्रतिनिधि सभा शिवाजी कॉलोनी ने भी मोर्चा खोल दिया। सभा के सरंक्षक कैप्टन रणधीर ने आर्य ने प्रेस कांफ्रें स करके रामपाल के खिलाफ दर्ज अन्य एफआईआर भी पेश की। उन्होंने गिरफ्तार हुए रामपाल पर समाज को बदनाम करने के आरोप जड़े। रणधीर ने कहा कि सभा के दोबारा चुनाव हो ताकि सही कार्यकारिणी काम कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि 10 दिन पहले हुुए दयानंद मठ जमीन विवाद हुआ था। इस मामले में आर्य प्रतिनिधि सभा हरयाणा के मंत्री मास्टर रामपाल सहित करीब 12 लोगों के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रतिभा सुमन की देवरानी बबिता की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट, छेड़छाड़ और तोड़फोड़ का केस दर्ज किया था। ऐसे में पुलिस ने बृहस्पतिवार को सभा के मंत्री मास्टर रामपाल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed