फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana Politics: EX CM Hooda got energy from Captain, effect will be visible in Ahirwal politics

Haryana Politics: कैप्टन के साथ से पूर्व सीएम हुड्डा को मिली ऊर्जा, अहीरवाल की सियासत में दिखेगा असर

Sat, 02 Sep 2023 09:07 AM IST
नवीन दलाल योगेश नारायण दीक्षित, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
योगेश नारायण दीक्षित, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 02 Sep 2023 09:07 AM IST
सार

हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं जिसमें 11 अहीरवाल क्षेत्र में आती हैं। पूर्व विधायक राव अभय सिंह का परिवार अहीरवाल की राजनीति में धुरी की तरह है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कैप्टन अजय यादव के बीच बढ़ी नजदीकियों ने सियासत के नए समीकरण को जन्म दे दिया है।

विज्ञापन
Haryana Politics: EX CM Hooda got energy from Captain, effect will be visible in Ahirwal politics
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कैप्टन अजय यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राव अभय सिंह की 100वीं जयंती के कार्यक्रम में भले ही कांग्रेस की गुटबाजी बरकरार रही, लेकिन अहीरवाल की सियासत में पार्टी को नई ऊर्जा मिलती दिख रही है। रेवाड़ी में शुक्रवार को हुए आयोजन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कैप्टन अजय यादव के बीच बढ़ी नजदीकियों ने सियासत के नए समीकरण को जन्म दे दिया है। प्रदेश कांग्रेस में कभी कैप्टन अजय यादव और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को धुर विरोधी माना जाता था।

विज्ञापन


राव अभय सिंह का परिवार अहीरवाल की राजनीति में धुरी की तरह
पूर्व विधायक राव अभय सिंह का परिवार अहीरवाल की राजनीति में धुरी की तरह है। उनके पुत्र कैप्टन अजय यादव कांग्रेस की सरकार में मंत्री रहे और पौत्र चिरंजीव यादव वर्तमान में विधायक हैं। चिरंजीव ने अपने दादा की जयंती के कार्यक्रम में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा और विधायक किरण चौधरी को भी आमंत्रित किया था।
विज्ञापन


सैलजा और किरण चौधरी नजर नहीं आईं
शुक्रवार को हुए आयोजन में जहां भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राव अभय सिंह की जीवन पर आधारित पुस्तक के विमोचन से लेकर सभी कार्यक्रमों में पारिवारिक सदस्य की तरह भाग लिया, वहीं सैलजा और किरण चौधरी नजर नहीं आईं। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान और प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया भी मौजूद रहे और दोनों बड़े नेताओं के बीच सेतु का काम करते दिखे। वर्तमान साल की शुरुआत तक हुड्डा विरोधी खेमे में गिने जाने वाले कैप्टन अजय यादव के परिवार से पूर्व सीएम के परिवार की नजदीकियां और बड़े कांग्रेस नेताओं की इस दोस्ती पर मुहर से अहीरवाल की सियासत में असर पड़ना स्वाभाविक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीपेंद्र और चिरंजीव ने दो ध्रुवों को मिलाया

कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय एक राजनेता का कहना है कि राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा और विधायक चिरंजीव यादव में दोस्ती बन गई है। दोनों एक-दूसरे के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इसी सप्ताह की शुरुआत में चिरंजीव के निमंत्रण पर दीपेंद्र हुड्डा रेवाड़ी एक कार्यक्रम में गए थे। दोनों युवाओं ने अपने-अपने पिता और कांग्रेस के दो दिग्गजों को नजदीक ला दिया है।

11 विधानसभा सीटें आती हैं अहीरवाल से

हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं जिसमें 11 अहीरवाल क्षेत्र में आती हैं। यह क्षेत्र तीन जिलों में फैला है और तीन रसूखदार परिवारों का यहां की सियासत में दबदबा रहा है। कैप्टन अजय यादव जहां कांग्रेस की राजनीति में बड़ा नाम हैं तो वहीं राव इंद्रजीत सिंह इस समय भाजपा की राजनीति में सक्रिय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed