{"_id":"664454c1e3f11b48a10814cc","slug":"haryana-naveen-jaihind-called-sanjay-singh-kejriwal-s-parrot-came-in-support-of-kejriwal-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: नवीन जयहिंद ने संजय सिंह को बताया केजरीवाल का तोता, स्वाति मालीवाल से अभद्रता मामले में सभी पर हो FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: नवीन जयहिंद ने संजय सिंह को बताया केजरीवाल का तोता, स्वाति मालीवाल से अभद्रता मामले में सभी पर हो FIR
Wed, 15 May 2024 11:52 AM IST
भूपेंद्र सिंह
एएनआई, रोहतक
एएनआई, रोहतक
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 15 May 2024 11:52 AM IST
सार
दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष मालीवाल से हुई अभद्रता के मामले में नवीन जयहिंद उनके पक्ष में सामने आए हैं। उन्होंने इसे शर्मनाक बताया है।
विज्ञापन
नवीन जयहिंद।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल से अभद्रता मामले में हरियाणा से नवीन जयहिंद ने इस मामले की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इस प्रकरण में आप के नेताओं को भी लपेटा है। आप के पूर्व नेता नवीन जयहिंद ने कहा कि संजय सिंह खुद किस तरह से राज्यसभा गए हैं ये बात वो भी जानते हैं और मैं भी।
विज्ञापन
वे केवल अरविंद केजरीवाल के 'तोते' हैं जो उनके इशारे पर काम करते हैं। संजय सिंह को पहले ही इस घटना के बारे में पता था कि ऐसा होगा... वे एक्टिंग कर रहे हैं... ये भाजपा-कांग्रेस या आप का मामला नहीं है... आप(संजय सिहं) तो स्वाति मालीवाल को छोटी बहन कहते थे। उन्होंने मांग की कि जब ये घटना हुई तो वहां पर मौजूद सभी लोगों पर FIR होनी चाहिए।।
विज्ञापन
वहीं घटना पर संजय सिंह ने कहा था कि कल एक बेहद निंदनीय घटना घटी। कल सुबह अरविंद केजरीवाल के आवास पर स्वाति मालिवाल मुलाकात करने पहुंची थी, वह ड्राइंग रूम में इंतज़ार कर रही थी तभी विभव कुमार(अरविंद केजरीवाल के PA) वहां आते हैं और वे स्वाति मालिवाल के साथ बेहद बदतमीजी की और अभद्रता की।
विज्ञापन
इस पूरे मामले की जानकारी स्वाति मालिवाल ने पुलिस को दी... अरविंद केजरीवाल ने पूरी घटना को संज्ञान में लिया है और सख्त कार्रवाई करने को कहा है... वह पार्टी की पुरानी और वरिष्ठ नेता में से एक हैं... हम सब उनके साथ हैं।