फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: Naveen Jaihind angry over making Atishi the CM

Haryana: आतिशी को CM बनाने पर भड़के नवीन जयहिंद, बोले- आतंकी को फांसी से बचाने वाले परिवार की बेटी को आगे लाए

Tue, 17 Sep 2024 06:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 17 Sep 2024 06:16 PM IST
सार

नवीन जयहिंद ने कहा कि केजरीवाल आतंकी को फांसी से बचाने वाले परिवार की बेटी को आगे क्यों लाए।

विज्ञापन
Haryana: Naveen Jaihind angry over making Atishi the CM
नवीन जयहिंद। - फोटो : संवाद

विस्तार

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देने की घोषणा कर खुद को त्यागी होने का दिखावा किया है। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी आतिशी को दी है। यह कहना है जयहिंद सेना के सुप्रीमो नवीन जयहिंद का। वे मंगलवार को सेक्टर छह स्थित तंबू में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

विज्ञापन

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केजरीवल ने त्यागपत्र के साथ दावा किया है कि यदि केजरीवाल ईमानदार हैं तो लोग उन्हें वोट दें। लोग बेईमान मानते हैं तो वोट न दें। ऐसा है तो हरियाणा में चुनाव हैं। उन्होंने कहा कि वे हरियाणा में सीएम फेस के रूप में चुनाव लड़ें और स्थिति स्पष्ट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता को तय करना है तो पहले हरियाणा की जनता तय करेगी। इसके बाद दिल्ली की जनता तय करेगी कि उन्हें सीएम बनाना है या नहीं। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में आप की 21 जगह से जमानत बच गई तो मैं 21 महीनों के लिए हरियाणा छोड़ दूंगा। 

उन्होंने कहा कि आप के पास मुख्यमंत्री बनाने के लिए उम्मीदवार नहीं है। शायद इसीलिए आतिशी को आगे लाए हैं। जबकि इसके परिवार ने आतंकी अफजल गुरू की फांसी रुकवाने में अहम भूमिका निभाई। पार्टी ने राखी बिडला, नरेश यादव व नरेश बाल्याण को नजरअंदाज किया है। यह समझ से परे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed