{"_id":"5793c6f24f1c1bac59c4c663","slug":"haryana-ministry-expansion-manish-grovar-cm-khattar-haryana-welcome-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री बनकर शहर लौटे मनीष ग्रोवर ने कही दिल की बात, रोहतक से प्यार, लेकिन अब प्रदेश की भी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री बनकर शहर लौटे मनीष ग्रोवर ने कही दिल की बात, रोहतक से प्यार, लेकिन अब प्रदेश की भी जिम्मेदारी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 24 Jul 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
नवनियुक्त राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनीष ग्रोवर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार में एक दिन पहले मंत्री बनाये गये विधायक मनीष ग्रोवर शनिवार को शहर पहुंचने पर अपने दिल की बात कही। उन्होंने कहा कि उन्हें रोहतक से बेहद प्यार है, लेकिन अब उनके ऊपर प्रदेश की भी जिम्मेदारी आ गई है। अपनी प्राथमिकताओं को बताते हुए उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए भरपूर कार्य किये जाएंगे। कहा कि मेरे अंदर संगठन का खून है और संगठन ही दिशा देगा। मुख्यमंत्री जो भी जिम्मेदारी देंगे उसे ईमानदारी से निभाऊंगा।
नवनियुक्त राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनीष ग्रोवर शनिवार शाम सिंचाई विभाग के विश्राम गृह के कांफ्रेंस हाल में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह सबका साथ, सबका विकास और हरियाणा एक एवं हरियाणवी एक में विश्वास रखते हैं। इसी के अनुरूप कार्य भी करेंगे। कहा कि मंत्री बनने के बावजूद अपने अन्य कर्तव्यों के साथ-साथ रोहतक को पूरा समय देंगे। संगठन ने मुझे महत्वपूर्ण दायित्व देकर जो विश्वास जताया है उसके लिए संगठन का आभारी हूूं। उन्होंने कहा कि शहर पर अभी एक हजार करोड़ रुपये लगाने का लक्ष्य है, इसके तहत साफ-सफाई, सुचारू यातायात व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों का कार्य होना है। शहर मेें कई जगहों पर 87 सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं, बाकी स्थानों का टेंडर कराया जाएगा। इसके अलावा रोहतक-पानीपत ऐलिवेटेड रेल ट्रैक की योजना पर कार्य चल रहा है। अंबेडकर चौक से पुराना बस स्टैंड तक बनने वाले ऐलिवेटेड रोड पर भी जल्द निर्माण कार्य चालू हो जाएगा।