फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana lost in the semi-final match of Vijay Hazare Trophy

Rohtak News: विजय हजारे ट्राॅफी के सेमीफाइनल मैच में हारा हरियाणा

Thu, 16 Jan 2025 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 16 Jan 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Haryana lost in the semi-final match of Vijay Hazare Trophy
गुजरात के वड़ोदरा के कोटांबी स्टेडियम में विजय हजारे ट्राॅफी का पहला सेमीफाइनल मैच हरियाणा व कर्नाटक के बीच खेला गया। इसमें कर्नाटक ने हरियाणा को पांच विकेट से हराया। रोहतक जिले के निशांत सिंधु ने शानदार गेंदबाजी की, लेकिन टीम को जीता नहीं पाए।
विज्ञापन

कर्नाटक के देवदत्त पडिक्कल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। विजय हजारे ट्राॅफी के पहले सेमीफाइनल मैच में कर्नाटक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 32 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया। दूसरे विकेट के लिए एच राणा व अंकित कुमार के बीच 70 रन की साझेदारी हुई, लेकिन 102 रन के स्कोर पर अंकित कुमार पवेलियन लौट गए। इसके बाद निरंतर अंतराल पर विकेट गिरते गए व न ही कोई अच्छी साझेदारी हुई और पूरी टीम 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर केवल 237 रन ही बना पाई।
विज्ञापन

हरियाणा के एच राणा ने 44 व अंकित कुमार ने 48 रन बनाए और कोई खिलाड़ी खास प्रदर्शन नहीं कर पाया। कर्नाटक के अभिलाष शेट्टी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए और श्रेयश गोपाल व प्रसिद्ध ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में कर्नाटक टीम की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही। 4 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया, लेकिन दूसरे विकेट के लिए देवदत्त पडिक्कल व अनीश के बीच 62 रन की साझेदारी हुई। 66 रन के स्कोर पर कर्नाटक का दूसरा विकेट गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवदत्त पडिक्कल के 86 रन व स्मरण रविचंद्रन के 76 रन की शानदार पारी की बदौलत कर्नाटक ने हरियाणा को पांच विकेट से हराया। रोहतक जिले के निशांत सिंधु ने 10 ओवर में 47 रन देकर दो विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी टीम को जीता नहीं पाया। हरियाणा के अंशुल कंबोज व पार्थ वत्स ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed