{"_id":"66ec23483b9219c816056b94","slug":"haryana-inld-suffered-a-big-blow-in-narwana-two-time-former-mla-pirathi-nambardar-joined-bjp-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: नरवाना में इनेलो को लगा बड़ा झटका, दो बार के पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार बीजेपी में हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: नरवाना में इनेलो को लगा बड़ा झटका, दो बार के पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार बीजेपी में हुए शामिल
Thu, 19 Sep 2024 06:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 19 Sep 2024 06:42 PM IST
सार
पिरथी नंबरदार रोहतक बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
पिरथी नंबरदार बीजेपी में हुए शामिल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले नरवाना से इनेलो के दो बार विधायक रहे पिरथी नंबरदार वीरवार को भाजपा में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की मौजूदगी में नंबरदार व उनके समर्थकों को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भाजपा जॉइन करवाई। मौके पर राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा, भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, उनके दम पर ही लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। वहीं पिरथी नंबरदार ने भी बड़ौली और मनोहर लाल को भरोसा दिलाते हुए कहा, वह और उनके कार्यकर्ता नरवाना में भाजपा प्रत्याशी को बहुमत के साथ जीताकर विधानसभा भेजेंगे।
विज्ञापन
नंबरदार के साथ एससी सेल के जिला अध्यक्ष जगमाल सिंह, संजय कालवन, एएमपी कालवन, सुनील कालवन, विरेंद्र, राजीव शर्मा, सतीश, काला, सुखविन्द्र, बलिन्द्र, अमित, मोनू, पवन, राममेहर भी भाजपा में शामिल हुए।
विज्ञापन