फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana government making efforts to provide land to the deprived sections at affordable rates: Rao Narbir Singh

वंचित वर्ग को सस्ती दर पर जमीन दिलाने के लिए प्रयासरत हरियाणा सरकार : राव नरबीर सिंह

Sun, 05 Oct 2025 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Haryana government making efforts to provide land to the deprived sections at affordable rates: Rao Narbir Singh
16. रोहतक में एफडीडीआई में आयोजित संवाद कार्यक्रम में पहुंचे उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबी
रोहतक। सरकार वंचित वर्ग को सस्ती दर पर जमीन दिलाने के लिए प्रयास कर रही है। प्रदेश सरकार यहां के औद्योगिक क्षेत्र को 2047 तक विकसित भारत के सपने से साकार करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भारत तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। ये बातें उद्योग और वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शनिवार को आईएमटी स्थित फुटवियर डिजाइन डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) में आयोजित संवाद कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन

राव नरबीर सिंह ने कहा कि अगर पहले के राजनेताओं का दृष्टिकोण विकासात्मक होता तो भारत कभी का विकसित राष्ट्र बन गया होता। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए केवल किसानों पर ही निर्भर नहीं रहना होगा बल्कि तकनीकी व उद्योग क्षेत्र पर भी हमें फोकस करना होगा। सभी नागरिकों को पीएम मोदी के नारे मेक इन इंडिया को भी अमल में लाना होगा।
विज्ञापन

राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नागरिकों से स्वदेशी को अपने का आह्वान किया है और देश के ऐसे उत्पादों का उपयोग करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सकारात्मक सोच से ही उद्योगों के लिए पिछले बजट में 126 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफडीडीआई के मैनेजिंग डायरेक्टर विवेक शर्मा ने शैक्षणिक कार्यक्रमों को लेकर प्रकाशित की गई संस्थान की बुकलेट का भी विमोचन किया। इस अवसर पर एफडीडीआई की एमडी सरिता दूहन, विपिन सेठ, दीपक मनचंदा, सुभाष जग्गा, शम्मी बंसल आदि उपस्थित रहे।
इस दौरान उद्योगों की समस्याएं और उद्योग-अकादमिक सहयोग की भूमिका पर उद्योग पैनल चर्चा हुई जबकि स्कूल पाठ्यक्रम में डिजाइन सोच और जागरूकता का महत्व पर अकादमिक पैनल चर्चा हुई। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रम में हरियाणवी डांस, भंगड़ा व फैशन शो में विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुति दी।

---------
प्रदेश में जापान के उद्यमियों का क्लस्टर होगा स्थापित
राव नरबीर सिंह ने कहा हरियाणा में जापान के उद्यमियों का एक क्लस्टर स्थापित किया जाएगा। जापान के साथ भारत के बेहतरीन व्यापारिक संबंध हैं। दोनों देश मिलकर औद्योगिक विकास को और गति प्रदान कर सकते हैं। राव नरबीर सिंह ने कहा कि ब्रांडिंग के अभाव में हमारे बेहतरीन स्वदेशी उत्पाद पिछड़ जाते हैं। हमें ब्रांडिंग पर भी विशेष ध्यान देना होगा।

16. रोहतक में एफडीडीआई में आयोजित संवाद कार्यक्रम में पहुंचे उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबी

16. रोहतक में एफडीडीआई में आयोजित संवाद कार्यक्रम में पहुंचे उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed