Haryana: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल पहुंचा चुनाव आयोग, अधिकारियों से की शिकायत, ईवीएम पर उठाए सवाल
हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका लगा है। माहौल के दम पर सत्ता बनाने का सपना देख रही कांग्रेस का सपना भाजपा के मैनेजमेंट के सामने धवस्त हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेंदर सिंह हुड्डा दिल्ली में चुनाव आयोग कार्यालय पहुंचे। उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव नतीजों के संबंध में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ ईसीआई अधिकारियों से मुलाकात की।
चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा के ये नतीजे चौंकाने वाले हैं क्योंकि सभी को लगा था कि कांग्रेस हरियाणा में सरकार बनाएगी।
चाहे आईबी हो, एक्सपर्ट हो, सर्वे रिपोर्ट हो, लेकिन हुआ वही जब डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हुई, कांग्रेस हर जगह आगे चल रही थी, लेकिन जब ईवीएम की गिनती शुरू हुई, तो कई जगहों पर वोटों की गिनती में देरी हुई सभी शिकायतों पर गौर किया जा रहा है।
#WATCH | Former Haryana CM and Congress leader Bhupinder Singh Hooda arrives at the Election Commission Office in Delhi.
Congress delegation will meet the ECI officials in connection with the Haryana Assembly Election results. pic.twitter.com/uOKxXI4Zdy — ANI (@ANI) October 9, 2024
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा भी दिल्ली में चुनाव आयोग कार्यालय पहुंचे थे। हरियाणा विधानसभा चुनाव नतीजों को लेकर कांग्रेस की आपत्तियां है, जिन्हें लेकर चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की गई।
#WATCH | Delhi: After meeting the ECI officials, Congress leader Pawan Khera says, "We brought to their notice about seven assembly segments where our candidates have apprised us of batteries which showed 99% charge on the day of the morning of the counting which is impossible… pic.twitter.com/W4AzwtLvGz
— ANI (@ANI) October 9, 2024
चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि हमने सात विधानसभा क्षेत्रों के बारे में उनके ध्यान में लाया जहां हमारे उम्मीदवारों ने हमें उन बैटरियों से अवगत कराया है जो मतगणना के दिन सुबह 99% चार्ज दिखाती हैं जो असंभव है क्योंकि वही मतदान के दिन पूरे दिन मशीनों और उन्हीं बैटरियों का उपयोग किया गया है और फिर उन्हें स्ट्रांग रूम में रखा गया है। इसलिए इतने दिनों के बाद, बैटरी बिल्कुल भी खपत नहीं होती है और यह 99% दिखाती है यह अस्वाभाविक है।
#WATCH | After meeting the ECI officials, Congress leader Pawan Khera says "The Election Commission has assured us that they will look into this matter and they will reply to us after consulting their returning officers from each constituency. Complaints were from 20 Assembly… https://t.co/dibnKPXaqz pic.twitter.com/gqIOrgXZWc
— ANI (@ANI) October 9, 2024
यही बात हमने उनके संज्ञान में लाई है। 13 और विधानसभा क्षेत्र हैं जहां से हमें शिकायतें मिल रही हैं, हम उन्हें शिकायतें भेजेंगे... उन्होंने हमें आश्वासन दिया कि वे हमारे सवालों का जवाब देंगे, लेकिन आश्वासनों से काम नहीं चलेगा। हमें सबूतों के साथ ठोस जवाब चाहिए, इससे भाजपा का क्या लेना-देना है? वहीं उन्होंने कहा कि यह विपक्ष और भारत के चुनाव आयोग के बीच का मामला है।
#WATCH | Congress leader Pawan Khera arrives at the Election Commission Office in Delhi.
— ANI (@ANI) October 9, 2024
Congress delegation will meet the ECI officials in connection with the Haryana Assembly Election results. pic.twitter.com/M4YozLUeit
ये रहा हरियाणा में चुनाव परिणाम
हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस ने 37 सीट प्राप्त की है और मुख्य विपक्षी दल के रूप में विधानसभा में भूमिका निभाएगी। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत हासिल करने के साथ हेट्रिक लगाकर सत्ता हासिल की है। इन चुनाव परिणामों ने हर किसी को चौंकाया है। क्योंकि सभी एग्जिट पोल्स और माहौल कांग्रेस के पक्ष में दिख रहा था। लेकिन भाजपा के माइक्रो मैनेजमेंट माहौल पर भारी पड़ा है।