फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana Election: Chief Minister Naib Saini will get Renu Dabla's nomination done today

हरियाणा में हाई प्रोफाइल नामांकनों का दिन: जुलाना से कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट ने भरा नामांकन, CM बोले...

Wed, 11 Sep 2024 04:04 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 11 Sep 2024 04:04 PM IST
सार

रोहतक के जिला निर्वाचन अधिकारी (डीसी) के अनुसार, नामांकन पत्र 12 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। चुनावी माहौल में तेजी से बढ़ रही हलचल के साथ, सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
Haryana Election: Chief Minister Naib Saini will get Renu Dabla's nomination done today
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में कई दिग्गज उम्मीदवार नामांकन भरेंगे। रोहतक की गढ़ी सांपला किलोई से पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने नामांकन भरा। इसके साथ ही भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन पर कहा कि हमने आप के साथ गठबंधन की कोशिश की, लेकिन उन्होंने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। हमने कोशिश की, लेकिन शायद वे ऐसा नहीं चाहते थे।

विज्ञापन


सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस बहुमत से सरकार बनाएगी। हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण आज हरियाणा में माहौल कांग्रेस के पक्ष में है। भारत सरकार के आंकड़ों के अनुसार, बेरोजगारी और अपराध दर के मामले में हरियाणा देश में नंबर वन है।
विज्ञापन


जींद की जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और पहलवान विनेश फोगाट अपना नामांकन दाखिल करने से पहले नामांकन रैली में शामिल हुईं।
 



जिसके बाद जुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की उम्मीदवार और प्रसिद्ध पहलवान विनेश फोगाट ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी में आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद विनेश फोगाट ने कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मैं राजनीति में आ रही हूं। हम हर वर्ग के कल्याण के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
 

 

विनेश ने जुलाना के लोगों द्वारा मिले प्यार और समर्थन के लिए आभार जताते हुए कहा कि वह क्षेत्र के विकास और हर वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी लगन से काम करेंगी। इस मौके पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी विनेश के पक्ष में जनता से समर्थन की अपील की और उन्हें एक सशक्त नेता के रूप में पेश किया।
 



वहीं, मुख्यमंत्री नायब सैनी का कहना है कि कांग्रेस की नीति झूठ बोलो, राज करो की है। हिमाचल, कनार्टक के बाद तेलंगाना व लोकसभा चुनाव में झूठ बोलकर वोट ली। हरियाणा का जनता समझ गई है, ऐसे में खुद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने हलके से हार रहे हैं। वे बुधवार को जिला विकास भवन में भाजपा प्रत्याशी रेनू डाबला का नामांकन करवाने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने हिसार रोड स्थित निजी गार्डन में कलानौर हलके के कार्यकर्ताओं के साथ हवन किया। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की दुकान में झूठ के सिवाए कुछ नहीं बचा है। यहीं कारण है कि कांग्रेस की टिकट लेने से लोग बच रहे हैं। रात को कांग्रेसी समझाते हैं कि टिकट मिलने पर भागना नहीं, फिर सूची जारी करते हैं। यहीं कारण है कि अभी तक कांग्रेस सभी सीटों पर प्रत्याशी तक घोषित नहीं कर सकी है। जबकि नामांकन के लिए केवल 12 सितंबर का दिन बचा हुआ है।

उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियां रोकने के लिए भर्ती रोको गैंग चल रही है, जिसके तार हुड्डा से जुड़े हैं। जो हुड्डा बोलते हैं, वहीं किया जाता है। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने तो आयोग को शिकायत तक कर दी। इस कारण 25 हजार युवाओं की ज्वाइनिंग रुक गई। उन्होंने कहा कि 8 अक्तूबर के बाद पहले युवाओं को नौकरी ज्वाइन करवाएंगे, इसके बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 

रामबिलास शर्मा भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूरा आशीर्वाद है 
मुख्यमंत्री ने महेंद्रगढ़ से भाजपा नेता रामबिलास शर्मा के निर्दलीय चुनाव लड़ने की संभावना के सवाल पर कहा कि, शर्मा पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। ऐसा कुछ नहीं है। उनका पूरा आशीर्वाद है।



घरौंडा से भाजपा प्रत्याशी हरविंद्र कल्याण ने किया नामांकन दाखिल
घरौंडा विधान सभा क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी हरविंद्र कल्याण ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी उनके साथ रहे। बड़े जुलूस के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे थे। उनके साथ रहे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मौजूदा विधायक और प्रत्याशी हरविंद्र कल्याण का नामांकन हुआ है, अब तक भाजपा के 60 प्रत्याशियों का नामांकन हो चुका है, आज कल में सभी प्रत्याशी नामांकन करा देंगे।

कई हमारे विधायक हैट्रिक लगाने वाले हैं, हमारी सरकार भी हैट्रिक लगाएगी। जनता ने मन बना लिया है। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ दल गठबंधन के साथी तलाश कर रहे हैं, उन्हें गठबंधन के लिए दल मिल नहीं रहे हैं, जो मिलता भी है, वह हाथ पीेछे खींच लेता है, इसलिए आज भी कांग्रेस का पिछला दस साल का प्रशासन लोगों याद है, भय का वातावरण था, हफ्ते लिए जाते थे, थाने चौकियां बिकते थे, इनकी बोलियां लगती थी।

सीएम सैनी ने दो महीने में इतनी घोषणाएं कर दी हैं, जो कांग्रेस के दस सालों के कार्यकाल पर भारी है। कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की घोषणा तक नहीं कर पा रही है, प्रत्याशी निर्दलीय नामांकन कराने को विवश हो रहे हैं, उन्हें तैयारी का मौका तक नहीं मिल पा रहा है, यदि कांग्रेस प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाती है तो निर्दलीयों की लाइन लंबी हो सकती है। 

 

उचाना से कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह ने नामांकन भरा

जींद जिले की उचाना सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। बृजेंद्र सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और क्षेत्र में मजबूत जनाधार रखने वाले उम्मीदवार माने जाते हैं। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद थे।

लोहारू से वित्तमंत्री जेपी दलाल और पंचकूला से विस स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने नामांकन भरा

इसी कड़ी में लोहारू विधानसभा क्षेत्र से हरियाणा के वित्तमंत्री जेपी दलाल ने भी अपना नामांकन पत्र भरा। दलाल, भाजपा के प्रमुख नेताओं में से एक हैं और उन्होंने अपने क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच एक अलग पहचान बनाई है।

इसके अलावा पंचकूला से हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने भी नामांकन दाखिल किया। गुप्ता, पंचकूला के मौजूदा विधायक हैं और उन्हें भारतीय जनता पार्टी के एक अनुभवी और प्रभावशाली नेता के रूप में जाना जाता है।

पंचकूला से बीजेपी प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता ने किया नामांकन

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष और पंचकूला से भाजपा के प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद गुप्ता ने पंचकूला के बेला विस्टा चौक सेक्टर-5 में अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया, जिसमें भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।

अंबाला छावनी से अनिल विज ने भरा नामांकन

असंध विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार शमशेर सिंह गोगी ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी उपस्थित रहे। इसी बीच, अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भी नामांकन दाखिल किया। अनिल विज की अंबाला छावनी में मजबूत पकड़ है, और वह लगातार कई बार इस सीट से जीतते आए हैं।

झज्जर से भाजपा प्रत्याशी कप्तान बिरधाना ने किया नामांकन

झज्जर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी कप्तान बिरधाना ने मंगलवार को लघु सचिवालय में अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने भाजपा प्रत्याशी का नामांकन करवाया।

नामांकन के बाद अनाज मंडी में एक जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बाल्याण और राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा भी मौजूद थे। दोनों नेताओं ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी कप्तान बिरधाना के पक्ष में वोट मांगे और जनता से अपील की कि वे झज्जर के विकास के लिए भाजपा को अपना समर्थन दें। जनसभा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे।

इस मौके पर रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है और पार्टी ने हरियाणा को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया है।

56 दिन की सरकार में 126 फैसले: सीएम सैनी

 प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि 56 दिन की सरकार में 126 जन हितैषी फैसले लेकर नया इतिहास बनाया गया है। सैनी बादली में ओमप्रकाश धनखड़ के नामांकन रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा को तेजी के साथ विकास करवाया जाएगा। डबल इंजन की सरकार प्रदेश में ताकत के साथ काम करवाएगी। कांग्रेस के पास अपना कोई हिसाब नही जबकि भाजपा का हिसाब मांग रहे है।

उन्होंने कहा कि एक लाख 20 हजार कर्मचारी पक्के करने का काम किया गया जबकि बिना खर्चे और पर्ची की नौकरी दी गई। इस अवसर पर दिल्ली से सांसद कमलजीत सहरावत, बासुरी स्वराज, रामबीर सिंह बिदुड़ी, योगेंद्र चांदोलिया, दिल्ली से पार्षद नीलम, जयबीर राणा सहित कई केंद्रीय नेता और सांसद भी पहुंच चुके है।

राई विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गहलावत ने दाखिल किया नामांकन पत्र

राई विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री कृष्णा गहलावत ने बुधवार को लघु सचिवालय में नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली भी मौजूद रहे। भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गहलावत  ने कहा कि हरियाणा के हर क्षेत्र में कोने-कोने पर विकास हुआ है और राई के विकास में भी कोई कमी नहीं रहेगी। 

प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि प्रदेशभर में किसी भी प्रकार का बगावती सुर नहीं है। सभी 90 विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता निष्ठा के साथ लगे हुए हैं। देवेंद्र कादियान की ओर से गन्नौर सीट पर अपना आजाद उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरे जाने को लेकर कहा कि जो भाजपा में है, उनमे एक भी कार्यकर्ता नाराज नहीं है। जो भारतीय जनता पार्टी में नहीं है उसका कुछ कहा नहीं जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से फेल रहेगी। विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत के साथ हरियाणा में भाजपा की सरकार बनेगी।

कांग्रेस प्रत्याशी एवं विधायक जयवीर सिंह ने दाखिल किया नामांकन

खरखौदा विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी एवं विधायक जयवीर सिंह ने बुधवार को लघु सचिवालय में नामांकन पत्र दाखिल किया। वह खरखौदा सीट पर लगातार तीन बार से विधायक हैं। वर्ष 2009 में उन्हें मुख्य संसदीय सचिव बनाया गया था। नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की गलत नीतियों से परेशान हो चुकी है।

जनता के सामने एकमात्र विकल्प कांग्रेस है। प्रदेश में कांग्रेस के प्रति बढ़ रहे जनाधार के प्रति भाजपा बौखला गई है। अभी से स्पष्ट हो गया है कि हरियाणा में कांग्रेस की बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है। उनके साथ पूर्व विधायक सुखबीर फरमाणा, पदम सिंह दहिया के अलावा पार्टी के नेता सुरेंद्र दहिया समेत अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

जगाधरी से कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने किया नामांकन, महंत बालक नाथ योगी रहे साथ

जगाधरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी और हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान राजस्थान विधानसभा के विधायक महंत बालक नाथ योगी भी उनके साथ मौजूद रहे।

कंवरपाल ने नामांकन के बाद कहा कि वह अपने पिछले कार्यकाल में क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं और आगे भी जनता की सेवा करते रहेंगे। महंत बालक नाथ योगी की उपस्थिति ने इस नामांकन को और भी खास बना दिया। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक इस अवसर पर जुटे और कंवरपाल को समर्थन का भरोसा दिलाया।

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और AAP नेता मनीष सिसौदिया ने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और कलायत सीट से उम्मीदवार अनुराग ढांडा की नामांकन दाखिल रैली में हिस्सा लिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed