{"_id":"5e3b2d8b8ebc3ee59b3b1efd","slug":"haryana-defeat-asam-7-wicket-rohtak-news-rtk5408140101","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी मैच में हरियाणा ने असम को सात विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
लाहली के चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में हरियाणा और असम के बीच एलिट ग्रुप सी के मुकाबले में ह?
Link Copied
रोहतक। लाहली के चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में हरियाणा और असम के बीच एलिट ग्रुप सी का आठवें मुकाबले के दूसरे दिन बुधवार को असम की दूसरी पारी से मैच शुरू हुआ। असम की टीम 197 रन पर ऑलआउट हो गई। हरियाणा को जीत के लिए दूसरी पारी में 97 रनों का लक्ष्य मिला। जिसे टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। उधर, हरियाणा के कप्तान हर्षल पटेल ने इस रणजी टूर्नामेंट में 51 विकेट लेकर एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। हर्षल 51 विकेट के साथ रणजी में हरियाणा की ओर से एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए। यह रिकॉर्ड इससे पहले राजेंद्र गोयल के नाम था, जिन्होंने 1983-84 में 48 विकेट हासिल किए थे। हर्षल पटेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
दूसरे दिन का खेल शुरू होते ही असम ने दूसरी पारी में महज सात रन पर अपना पहला विकेट गंवा दिया। हरियाणा की गेंदबाजी के सामने असम की कोई भी जोड़ी ज्यादा देर क्रिज पर नहीं टीक पाई। असम की ओर से साहिल जैन ने सबसे अधिक 63 रन बनाए। कप्तान गोकुल शर्मा ने 44, रियान प्राग ने 36 और राजाकुडयान ने 23 रन का योगदान दिया। इसके अलावा सात खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए। हरियाणा की ओर से सभी गेंदबाजों ने विकेट चटकाए। कप्तान हर्षल पटेल ने चार विकेट हासिल किए। असम की दूसरी पारी 197 रन पर सिमट गई। हरियाणा को पहली पारी में 101 रन की बढ़त थी। इस पर जीत के लिए टीम को 97 रन की जरूरत थी। जिसे हरियाणा ने तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। हरियाणा एलिट ग्रुप सी में 30 अंकों के साथ चौथे स्थान पर काबिज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।