{"_id":"669e309b1227228c18033f31","slug":"haryana-crowd-gathered-in-shiva-temples-on-the-first-monday-of-sawan-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़, मंदिरों में खासी भीड़ दिखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़, मंदिरों में खासी भीड़ दिखी
Mon, 22 Jul 2024 03:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कलानौर, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कलानौर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 22 Jul 2024 03:42 PM IST
सार
मंदिरों में महामृत्युंजय के जाप शुरू हुए तथा रुद्राभिषेक किया गया। वहीं सावन मास में एक महीने तक प्रत्येक शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का दौर चलेगा।
विज्ञापन
मंदिरों में पूजा करते हुए।
- फोटो : संवाद
विस्तार
सावन महीने के पहले सोमवार को कस्बे के शिवालयों में हर-हर महादेव, जय ओम शिवकारा की गूंज सुनाई दी। अल सुबह से ही श्रद्धालुओं की मंदिरों में खासी भीड़ रही। वहीं शिव मंदिरों के साथ अन्य मंदिरों पर भी दिनभर भक्तों को तांता लगा रहा है। साथ ही सभी प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। गौरतलब है कि सावन माह के पहले सोमवार दिन शिवलिंगों का दूध, जल से अभिषेक किया गया। शिवलिंग को पुष्प, बेल पत्र, आंक, धतूरे से सजाकर महाआरती की गई।
विज्ञापन
कस्बे के काली कमली मन्दिर, शिव मन्दिर, देवी मन्दिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कई लोगों ने पंडितों की मौजूदगी में शिव महाभिषेक किया।
दूध, दही, गंगाजल,आक ,धतूरा चढ़ाएं
काली कमली मन्दिर के पंडित पवन शर्मा ने कहा कि सावन महीने में भगवान शिव की पूजा से मनवांछित फल प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि इस महीने में भगवान भोले शंकर को दूध, दही, घी, मक्खन, गंगाजल, आक, धतूरा आदि चढ़ाना चाहिए, क्योंकि इस माह में भगवान भोले नाथ की सच्चे मन से आराधना की जाए, तो उसे मनवांछित फल प्राप्त होता है। वहीं सावन महीने में बेल पत्रों व पुष्पों की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन