फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: Cash worth Rs 10 lakh recovered from two vehicles in Rohtak

Haryana: रोहतक में दो गाड़ियों से 10 लाख रुपये की नकदी बरामद, चुनाव के चलते की जा रही थी वाहनों की जांच

Sun, 28 Apr 2024 12:02 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 28 Apr 2024 12:02 AM IST
सार

दिल्ली बाईपास पर चौक पर बोहर के युवक की कार से साढ़े सात लाख रुपये बरामद हुए हैं। वहीं ढाई लाख रुपये भिवानी चुंगी पर नटबोल्ट व्यापारी की कार से मिले हैं। चुनाव के चलते केवल 50 हजार रुपये की नकदी लेकर चलने की अनुमति है। 

विज्ञापन
Haryana: Cash worth Rs 10 lakh recovered from two vehicles in Rohtak
बरामद की गई नकदी। - फोटो : संवाद

विस्तार

रोहतक में लोकसभा चुनाव के चलते शहर के चारों तरफ पुलिस के आला अधिकारियों ने सीआरपीएफ व स्थानीय टीम के संयुक्त नाके लगाए हैं। शनिवार को सीआरपीएफ की टीम ने भिवानी चुंगी पर एक नट-बोल्ट व्यापारी की कार से ढाई लाख रुपये की नकदी बरामद की। जबकि दिल्ली बाईपास चौक पर बोहर के युवक की कार से साढ़े 7 लाख रुपये बरामद हुए।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक चुनाव के चलते शहर के आउटर में मुख्य चौक व चौराहों पर सीआरपीएफ की टीम तैनात है। शनिवार को नटबोल्ट व्यापारी फैक्टरी से घर आ रहा था। जब भिवानी चुंगी स्थित नाके से गुजरा तो सीआरपीएफ की टीम ने कार की जांच की।
विज्ञापन


जांच में कार के अंदर ढाई हजार की नकदी मिली जबकि चुनाव आचार संहिता के तहत केवल 50 हजार की नकदी लेकर आम लोग चल सकते हैं। पूछताछ में व्यापारी ने बताया कि वह कंपनी से राशि घर लेकर जा रहा था। मामले की सूचना पाकर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राशि को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच जारी-युवक कहां से लाया था राशि
वहीं, पीजीआई थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि दिल्ली बाईपास नाके पर सीआरपीएफ व पुलिस का संयुक्त नाका लगा हुआ है। शनिवार देर रात जब वाहनों की जांच की जा रही थी तो दिल्ली नंबर की कार आई। रुकवाया तो कार के अंदर साढ़े 7 लाख रुपये मिले। पूछताछ करने पर पता चला कि कार चालक बोहर का रहने वाला है। राशि को पुलिस ने चौक पर कब्जे में ले लिया। छानबीन की जा रही है कि युवक राशि कहां से लेकर आया और कहां लेकर जा रहा था।


चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है। इसके तहत केवल 50 हजार की नकदी लेकर चलने की अनुमति है। इससे ज्यादा की राशि को जब्त कर लिया जाएगा। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने नट बोल्ट व्यापारी की ढाई लाख रुपये की राशि जब्त की है। -इंस्पेक्टर प्रदीप दहिया, प्रभारी थाना शिवाजी कॉलोनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed