फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: Case against five including former BJP councilor, divisional president for assault with policeman

Haryana: पुलिसकर्मी से मारपीट में भाजपा के पूर्व पार्षद, मंडल अध्यक्ष सहित पांच पर केस

Mon, 26 Aug 2024 11:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 26 Aug 2024 11:28 PM IST
सार

भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता विवाद में नया मोड़ आ गया है। भाजपा नेताओं पर सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, मारपीट व छीनाझपटी की धाराएं लगाईं गई हैं। 

विज्ञापन
Haryana: Case against five including former BJP councilor, divisional president for assault with policeman
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद के मामले में नया मोड़ आ गया है। एसपी कार्यालय के बाहर धरने के दौरान पुलिसकर्मी से मारपीट के मामले में आर्य नगर थाने में भाजपा के पूर्व पार्षद सुरेश किराड़, भाजपा के मंडल अध्यक्ष अशोक सहगल, पुरानी सब्जी मंडी निवासी रोनित, राहुल व दिनेश के खिलाफ केस दर्ज किया है। केस में सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, छीनाझपटी करने व मारपीट की धाराएं लगाई गई हैं।
विज्ञापन


पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक, एसपी कार्यालय की सिक्योरिटी शाखा के सुरक्षा एजेंट परमिंदर ने शिकायत में बताया कि रविवार को एसपी आवास के बाहर धरना चल रहा था, जहां उनकी ड्यूटी लगी थी। वह अपनी ड्यूटी कर रहे थे। तभी धरना दे रहे युवकों ने उनके साथ मारपीट और मोबाइल फोन छीन लिया।
विज्ञापन


घायल सुरक्षा एजेंट को अस्पताल में दाखिल कराया गया। बताया जा रहा है कि उसके होंठ पर ज्यादा चोट लगी है, टांके आए हैं। पुलिस ने परमिंदर की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरनास्थल के खंगाले जा रहे वीडियो, मामले में जुड़े सकते हैं अन्य नाम
पुलिस की तरफ से धरनास्थल के वीडियो की जांच की जा रही है, साथ ही देखा जा रहा है कि किस तरह रोड जाम किया गया। ऐसे में अन्य नाम भी जुड़ सकते हैं। इसके लिए सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।

डीसी से मिले मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी, कार्रवाई की मांग
भाजपा की महिला कार्यकर्ता रानी किराड़ व अन्य के साथ मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी अमरजीत सिंह समाज के अन्य लोगों के साथ डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार से मिले और मांग पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान एक महिला के साथ इस तरह का व्यवहार अनुचित है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है : सुरेश किराड़
भाजपा के पूर्व पार्षद सुरेश किराड़ का कहना है कि वे समाज के लोगाें के साथ सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी से प्रदेश कार्यालय में मिले। मुख्यमंत्री ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो दोबारा धरना देंगे। उधर, भाजपा कार्यकर्ता कपिल नागपाल सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। उनका आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गई है। उनके बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाए, नहीं तो वह धरने पर बैठ जाएंगे।

धरने देने के दौरान वीडियोग्राफी करने वाले पुलिसकर्मी की तरफ से मारपीट व झीनाझपटी सहित अन्य धाराओं में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसकी गहराई से जांच की जा रही है। - रवि खुंडिया, डीएसपी मुख्यालय


चुनाव आयोग को पूरे मामले की रिपोर्ट बनाकर भेजी गई थी, लेकिन अभी आयोग की तरफ से किसी तरह के दिशा-निर्देश नहीं आए हैं। आयोग जो निर्देश देगा, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह, प्रभारी थाना सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed