फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   haryana cabinet, haryana government, chief minister khattar, manish grover, haryana, rohtak

ग्रोवर के मंत्रिमंडल में शामिल होने से रोहतक के विकास को पंख लगने की उम्मीद

Sat, 23 Jul 2016 02:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 23 Jul 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
 haryana cabinet, haryana government, chief minister khattar, manish grover, haryana, rohtak
ग्रोवर ने कहा कि पहले भी विकास कराने की चुनौती, अब कुछ ज्यादा बढ़ा दी गई - फोटो : amar ujala
शहर विधायक मनीष ग्रोवर के मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद रोहतक के विकास को पंख लगने की उम्मीद बढ़ गई है। पहले विकास कार्यों के प्रस्ताव को पास कराने के लिए अधिकारियों को शासन में जूझना पड़ता था, अब रोहतक को तरजीह मिल सकती है। वहीं, मनीष ग्रोवर भी मंत्रिमंडल में जगह मिलने को नई चुनौती मानते हैं। उनका कहना है कि वह चुनौती मानकर पहले से ही विकास कार्य कराने में लगे थे, लेकिन अब यह ज्यादा बढ़ गई है। वह इस चुनौती को भी स्वीकार करते हैं और उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल में विधायक मनीष ग्रोवर को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाकर दो साल बाद रोहतक को प्रतिनिधित्व दिया गया है। ग्रोवर की सरकार में अलग छवि बताई जाती है। वह पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गृह जनपद से अकेले भाजपा विधायक हैं। वहीं, सीएम मनोहर लाल खट्टर के करीबियों में भी उनकी गिनती होती है। खुद खट्टर भी रोहतक के रहने वाले हैं। ग्रोवर हमेशा से अधिक समय आम जनता के बीच बिताते रहे हैं, जिससे उनकी सीएम की नजरों में जनता से जुड़े रहने वाले विधायक की छवि बन गई। इन कारणों को देखते हुए उनको मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। लेकिन ग्रोवर  इस जिम्मेदारी को चुनौती मानकर चल रहे हैं। ग्रोवर कहते हैं कि मंत्रिमंडल के सहयोग और सीएम के मार्गदर्शन के सहारे इस चुनौती को पार कर लेंगे। ग्रोवर ने कहा कि विकास कराने के साथ ही सरकार की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है। ग्रोवर के मंत्री पद की शपथ लेते ही उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। उनका रोहतक में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed