फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: Bhupender Singh Hooda property increased by Rs 4 crore, eight cases registered

Haryana: भूपेंद्र सिंह हुड्डा की प्रॉपर्टी 4 करोड़ बढ़ी, आठ केस दर्ज, दो में चार्जशीट दाखिल

Wed, 11 Sep 2024 10:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 11 Sep 2024 10:35 PM IST
सार

भूपेंद्र सिंह हुड्डा तीन लाइसेंसी हथियार भी रखते हैं। उत्तराखंड, दिल्ली व रोहतक में उनके पास जमीन है।  वार्षिक आय 41 लाख से बढ़कर 60 लाख रुपये हो गई है। कोरोना काल में भी आय बढ़ी है। पत्नी आशा हुड्डा ने कवरिंग प्रत्याशी के तौर पर पर्चा भरा है।

विज्ञापन
Haryana: Bhupender Singh Hooda property increased by Rs 4 crore, eight cases registered
सांपला में नामांकन करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की चल और अचल संपत्ति पांच साल में करीब चार करोड़ रुपये बढ़ गई है। इसमें 1 करोड़ 42 लाख चल संपत्ति और दो करोड़ 66 लाख अचल संपत्ति बढ़ी है। उनकी वर्ष 2019 में चल और अचल संपत्ति कुल 6 करोड़ 67 लाख रुपये थी, जो 2024 में बढ़कर 10 करोड़ 75 लाख रुपये हो गई है।

विज्ञापन


भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सालाना आय 2019 के मुकाबले 41 लाख से बढ़कर 60 लाख रुपये हो गई है। हालांकि उनकी पत्नी आशा हुड्डा अब भी उनसे ज्यादा अमीर हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पास 1850 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 1 करोड़ 32 लाख रुपये है। 25 किलो चांदी भी है।
विज्ञापन


गढ़ी सांपला-किलोई हलके से 77 वर्षीय भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बुधवार को नामांकन पत्र के साथ दिए शपथ पत्र में संपत्ति का ब्योरा दिया है, जिसमें बताया कि उनके खिलाफ आठ केस दर्ज हैं, जो अलग-अलग अदालत में विचाराधीन हैं। चार की जांच सीबीआई कर रही है। 2015 व 2017 में दर्ज दो केस में सीबीआई आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी भी केस में अभी अदालत का फैसला नहीं आया है। हुड्डा के पास एक पिस्तौल, एक रिवाॅल्वर व एक राइफल है। उनके पास 3 करोड़ 46 लाख की चल व 7 करोड़ 29 लाख की अचल संपत्ति है। इसमें उत्तराखंड के उधम सिंह नगर व रोहतक के खरावड़ गांव में कृषि योग्य जमीन है, जबकि द्वारका में फ्लैट व डी पार्क रोहतक पर दुकान है।


हुड्डा से उनकी पत्नी ज्यादा अमीर
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कवरिंग प्रत्याशी के तौर पर उनकी पत्नी आशा हुड्डा ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। आशा हुड्डा के पास 3 करोड़ 74 लाख की चल व 11 करोड़ की अचल संपत्ति है। अब आशा हुड्डा के पास कुल चल और अचल संपत्ति 14 करोड़ 74 लाख रुपये है। आशा हुड्डा की कुल संपत्ति पति भूपेंद्र सिंह हुड्डा से करीब 4 करोड़ रुपये अधिक है। आशा हुड्डा के पास दिल्ली के अलीपुर में दो एकड़ कृषि योग्य भूमि व रोहतक में काॅमर्शियल प्रॉपर्टी है। इसके अलावा दिल्ली और गुरुग्राम में रिहायशी संपत्ति है। उनके पास 2 करोड़ 35 लाख का सोना, 9 लाख की चांदी व 50 लाख के कीमती पत्थर हैं।

यूं बढ़ी हुड्डा की साल-दर साल आय (रुपये में)

  • 2019-20             37 लाख 8 हजार 350
  • 2020-21             39 लाख 66 हजार 582
  • 2021-22             45 लाख 77 हजार 667
  • 2022-23             59 लाख 55 हजार 395
  • 2023-24             60 लाख 5 हजार 332
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed