फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana Assembly Elections, BJP announces 2 committees; Dhankar, Bishnoi, Duggal and Priyadarshi in committees

हरियाणा विधानसभा चुनाव: भाजपा की 2 कमेटियों का एलान; धनखड़, बिश्नोई, दुग्गल व प्रियदर्शी दोनों कमेटी में शामिल

Sun, 11 Aug 2024 11:48 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 11 Aug 2024 11:48 AM IST
सार

हरियाणा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस खिलाड़ियों के नाम पर राजनीति कर रही है। भाजपा प्रदेश ओलंपिक में मेडल लेकर आने वाले खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा इनामी राशि व सम्मान दे रही है। भाजपा भी विनेश को विधानसभा का टिकट दे सकती है।

विज्ञापन
Haryana Assembly Elections, BJP announces 2 committees; Dhankar, Bishnoi, Duggal and Priyadarshi in committees
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, कुलदीप बिश्नोई व महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रदेश चुनाव समिति व चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया है, जिसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, कुलदीप बिश्नोई व महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी को दोनों समितियों में शामिल किया गया है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आई किरण चौधरी को किसी भी कमेटी में शामिल नहीं हैं।

विज्ञापन


शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने पत्रकार वार्ता में बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व केंद्रीय नेतृत्व की सहमति से 20 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया गया है, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, मुख्यमंत्री नायब सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, राव इंद्रजीत, कृष्णपाल गुर्जर, पूर्व सांसद डॉक्टर सुधा यादव, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, वित्त मंत्री जेपी दलाल, भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मबीर सिंह, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई, राज्यसभा सदस्य रामचन्द्र जांगड़ा, पूर्व सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा उषा प्रियदर्शी व प्रदेश अध्यक्ष-एससी मोर्चा सत्यप्रकाश जरावता को शामिल किया गया हैं।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में 32 सदस्यीय समिति संभालेगी चुनाव प्रबंधन
भाजपा ने 32 सदस्यीय चुनाव समिति का गठन किया है, जो प्रबंधन का कार्य संभालेगी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली को समिति का अध्यक्ष, कुलदीप बिश्नोई को संयोजक, कृष्ण पंवार को सह संयोजक, वेदपाल एडवोकेट को सह संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा ओमप्रकाश धनखड़, सुनीता दुग्गल, विपुल गोयल, कृष्ण मूर्ति हुड्डा, जवाहर यादव, अजय बंसल, संदीप जोशी, जीएल शर्मा, सुनीता दांगी, रेणु डाबला, कैप्टन भूपेंद्र, उषा प्रियदर्शी, अरविंद यादव, मानस डेका, वरिन्द्र गर्ग, मेयर मदन चौहान, मदन गोयल, उमेश शर्मा, नागेन्द्र शर्मा, प्रवीन जैन, राजीव जेटली, अरुण यादव, आदित्य चावला, सुनील राव, मनोज शर्मा, संचित नांदल, डाॅक्टर बलवान व कर्नल राजेन्द्र सुहाग को सदस्य को तौर पर शामिल किया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं से पूछकर देंगे विधानसभा का टिकट
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस खिलाड़ियों के नाम पर राजनीति कर रही है। भाजपा प्रदेश ओलंपिक में मेडल लेकर आने वाले खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा इनामी राशि व सम्मान दे रही है। भाजपा भी विनेश को विधानसभा का टिकट दे सकती है। कांग्रेस राजनीतिक रोटियां सेंकना बंद करे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं से पूछकर टिकट दिए जाएंगे। इसके लिए फीडबैक ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed