Haryana Assembly Election: जजपा गठबंधन में लड़ सकती है चुनाव, चंद्रशेखर आजाद की होगी हरियाणा में एंट्री
दोनों पार्टी मिलकर चुनाव लड़ सकती हैं। इस चुनाव में जजपा के साथ चंद्रशेखर आजाद हरियाणा के चुनाव में एंट्री कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसान-कमेरों की लड़ाई, हम लड़ते रहेंगे बिना आराम,
ताऊ देवीलाल की नीतियाँ, विचारधारा में मान्यवर कांशीराम । @JJPofficial @BhimArmyChief @AzadSamajParty pic.twitter.com/MXCJCEJSt9— Dushyant Chautala (@Dchautala) August 26, 2024विज्ञापन
मंगलवार को दोपहर दो बजे दिल्ली के कांस्टिट्यूशनल क्लब में दोनों पार्टियों की संयुक्त प्रेस वार्ता होगी। इसकी जानकारी दुष्यंत चौटाला ने एक्स पर पोस्ट डालकर दी है। वहीं चंद्रशेखर आजाद ने भी पोस्ट डाली है, जिसमें दोनों पार्टियों के हाथ मिलाने के संकेत दिए गए हैं।
दुष्यंत चौटाला को टैग करते हुए डाली पोस्ट
चंद्रशेखर आजाद ने भी एक्स पर पोस्ट की है। जिसमें लिखा है कि 'किसान-कमेरों की लड़ाई, हम लड़ते रहेंगे बिना आराम, ताऊ देवीलाल की नीतियाँ, विचारधारा में मान्यवर कांशीराम। जय भीम, जय भारत, जय जवान, जय किसान, जय संविधान।'
किसान-कमेरों की लड़ाई, हम लड़ते रहेंगे बिना आराम,
— Chandra Shekhar Aazad (@BhimArmyChief) August 26, 2024
ताऊ देवीलाल की नीतियाँ, विचारधारा में मान्यवर कांशीराम।
जय भीम, जय भारत, जय जवान, जय किसान, जय संविधान।@Dchautala pic.twitter.com/4xNhiGlYpl
पिछले चुनाव में किंगमेकर बनी थी जजपा, अब एमएलए छाेड़ रहे पार्टी
इस चुनाव से पहले हरियाणा में जजपा के एमएलए लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं। अब तक छह विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं। वहीं रामकुमार गौतम शुरू से ही पार्टी के विरोध में बोलते रहे हैं, वो भी पार्टी छोड़ सकते हैं। जननायक जनता पार्टी ने 2019 में दस सीट जीती थी और पूर्ण बहुमत से दूर रही भाजपा को समर्थन देकर प्रदेश की सरकार में साझेदार बनी थी।
किसान आंदोलन के बाद से विरोध झेल रही पार्टी
इनेलो से अलग होकर बनी नई पार्टी जजपा का किसान वर्ग से कोर वोटर था। हरियाणा में किसान आंदोलन के दौरान जजपा को भाजपा का साथ छोड़ने की किसानों ने मांग की थी, लेकिन पार्टी गठबंधन में बनी रही। जिसका नुकसान लोकसभा चुनाव में देखने को मिला। कई साक्षात्कार में खुद दुष्यंत चौटाला भी मान चुके हैं कि किसान आंदोलन के दौरान उन्हें पब्लिक सेंटिमेंट को समझने में चुक हुई है। जिसका उनको लोकसभा चुनाव में नुकसान हुआ।